- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Mahakaleshwar Temple Bhasma Aarti Morning Darshan Update
महाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
Mahakal Bhasma Aarti: महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की भस्म आरती की गई। आरती से पहले विधि-विधान से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजा की गई।
- Written By: प्रीतेश जैन

भगवान महाकाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Mahakaleshwar Mandir: उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के चार बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। सुबह होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।
भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। सबसे पहले हरिओम जल से स्नान कराया गया, इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भगवान का आकर्षक और मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर के नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और विधिवत पूजन किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा, जहां श्रद्धालु मंत्रोच्चार और भजनों के बीच पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में लीन नजर आए।
महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से अर्पित की गई भस्म
मंदिर में झांझ, मंजीरे और डमरू की गूंज के बीच भगवान महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती संपन्न हुई। महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से परंपरानुसार बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई, जो इस आरती का विशेष और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
धार भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष के पास 7 मई तक का टाइम, हाईकोर्ट ने 3 दिन में आपत्ति दर्ज कराने के दिए निर्देश
MP News: किसान को खुदखुशी के लिए उकसाने के मामले में BJP नेता शशांक भार्गव पर FIR, जानें पूरा मामला
लग्जरी कार के सीलिंग बॉक्स में मिली MD ड्रग्स, मुंबई के ड्रग सिंडिकेट का इंदौर कनेक्शन उजागर; आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : महाकाल परिसर में मिला 1000 साल पुराना शिवलिंग, प्राचीन मंदिर होने की संभावना; देखें VIDEO
निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं महाकाल
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इसी आस्था और परंपरा के चलते देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं और इस दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर स्वयं को धन्य मानते हैं।
Ujjain mahakaleshwar temple bhasma aarti morning darshan update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMMP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
May 05, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













