- Hindi News »
- World »
- Iran Warns Trump Project Freedom Strait Of Hormuz Conflict
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ा गया है, ईरान ने इसे संघर्ष बढ़ाने वाला बताया, संयुक्त अरब अमीरात मिसाइल हमलों में तीन भारतीय घायल हुए।
- Written By: अक्षय साहू

ईरान ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Warns US Over Project Freedom: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने का ऐलान किया है। अब इसे लेकर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप के प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर चेतावनी दी है।
ईरानी विदेश मंत्री ने मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि, किसी भी राजनीतिक समस्या का हल युद्ध या सैन्य कार्रवाई से नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की घटनाओं से यह स्पष्ट हो जाता है कि सैन्य कार्रवाई का रास्ता बेअसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान मध्यस्थता की में बातचीत आगे बढ़ रही है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए।
प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक
अब्बास अरागची ने अमेरिकी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दोनों को चेतावनी देते हुए सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक यानी फंसा हुआ करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: युद्ध के बीच ऊर्जा संकट गहराया, इथेनॉल का निर्माण व जलसंकट की चुनौती
आज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
क्या है ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान किया है। इसके तहत अमेरिकी नौसेना अपने जहाजों की मदद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे सभी जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा, ताकि तेल और गैस से भरे जहाज बिना किसी खतरे के होर्मुज से बाहर निकल सके। ट्रंप ने इसके लिए दुनियाभर के देशों से मदद की अपील की है।
यूएई में मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव
इस बीच ईरान द्वारा यूएई में मिसाइल हमलों की खबरों ने स्थिति को गंभीर कर दिया है। हालांकि ट्रंप ने इस घटना को तुरंत युद्धविरान का उल्लंघन मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने दावा किाय कि, हमला बहुत बड़ा नहीं था और अधिकत्तर मिसाइलों को हवा में ही गिरा दिया गया था।
वहीं, ईरान ने भी UAE के फुजैराह में तेल ठिकानों पर हुए हमलों से साफ इनकार कर दिया है। ईरान के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी हमला पहले से तय नहीं था। ईरान ने अमेरिकी सेना पर आरोप लगाया कि सैन्य गतिविधियों के कारण यह स्थिति बनी।
यह भी पढ़ें- होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
मिसाइल हमले में तीन भारतीय घायल
फुजैराह में तेल ठिकानों पर हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने हमले की आलोचना करते हुए कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और घायलों का इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लगने से ये लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Iran warns trump project freedom strait of hormuz conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Andheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMMP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
May 05, 2026 | 08:40 AMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
May 05, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














