-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Neet Exam Centre Chaos Nagpur High Court Suo Motu Notice Ventilation Water Electricity Issues
Nagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur NEET Exam Arrangement: नागपुर नीट परीक्षा केंद्रों की अव्यवस्था पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। वेंटिलेशन, पानी और बिजली की कमी को लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

नागपुर नीट परीक्षा केंद्र,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur NEET Exam Hall Drinking Water Issue: नागपुर नीट परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था को लेकर समाचार पत्रों में छपी खबर पर हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया जिसके बाद न्यायाधीश अनिल किलोर और न्यायाधीश राज वाकोडे ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया।
हाई कोर्ट ने पहले ही सख्त निर्देश दिए थे कि वे इन परीक्षा केंद्रों पर उचित वेंटिलेशन, एयर कूलर, पंखे, निर्वाध बिजली और पीने के सुरक्षित पानी की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें। अदालत द्वारा नियुक्त अदालत मित्र आस्था शर्मा ने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि सिर्फ नीट ही नहीं बल्कि अन्य सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को प्रवेश परीक्षाओं के केंद्रों का भी यही हाल है।
मप्र HC के पिछले फैसले का किया जिक्र
सुनवाई के दौरान अदालत में 14 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (इंदौर बैच। द्वारा दिए गए एक आदेश का भी प्रमुखता से जिक्र किया। उस फैसले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और स्थानीय प्रशासन को परीक्षाओं के दौरान निर्वाध बिजली आपूर्ति (नियमित या वैकल्पिक माध्यम से) और कूलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को NTA द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश भी तैयार किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
ALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी
पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
अनुच्छेद 21 और छात्रों के स्वास्थ्य का हवाला
हाई कोर्ट का मानना था कि चिलचिलाती गर्मी में उचित वेंटिलेशन, ठंडी हवा और पीने के पानी के अभाव में छात्रों को डिहाइड्रेशन, लू और गर्मी से होने वाली अन्य बीमारियों का भारी जोखिम है। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही का मामला नहीं है बल्कि यह सीधे तौर पर छात्रों के स्वास्थ्य और भलाई से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-Nagpur High Court: नागपुर में फूड जॉइंट्स विवाद, देर रात शोर-शराबे और अवैध प्रतिष्ठानों पर हाई कोर्ट की सख्ती
अदालत ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा था कि प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा के साथ और बिना स्वास्थ्य को खतरे में डाले जीने का अधिकार है। ऐसे जोखिम भरे माहौल में परीक्षा आयोजित करना इन संवैधानिक अधिकारों के असंगत होगा। कोर्ट ने यह भी कहा था कि ऐसी असुविधाओं से छात्रों का प्रदर्शन सीधे तौर पर प्रभावित हो सकता है जो सालों से दिन-रात एक करके अपने करिअर का सपना देख रहे हैं।
Neet exam centre chaos nagpur high court suo motu notice ventilation water electricity issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
Jul 17, 2026 | 08:00 PMट्रेन में BSF जवानों ने गाया ‘कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है’, देशभक्ति से भरे वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 17, 2026 | 07:58 PMदतिया उपचुनाव: ‘BJP का असली चाल-चरित्र आया सामने…’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अंदरूनी कलह पर कसा तंज
Jul 17, 2026 | 07:57 PMसलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
Jul 17, 2026 | 07:55 PMब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे एंडी बर्नहैम… इस दिन लेंगे कीर स्टार्मर की जगह, बताया कैसे चलाएंगे देश
Jul 17, 2026 | 07:54 PMकार बेचने के बाद भी आ रहा है आपके नाम पर चालान? ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो पड़ सकता हैं भारी
Jul 17, 2026 | 07:53 PMरील बनाने के चक्कर में ट्रेन के बेहद करीब पहुंचा युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रहा दावत’
Jul 17, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














