-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Shivpuri Funeral In Mobile Torch Light Scindia Son Welcome Controversy
आतिशबाजी, अंधेरा और अंतिम संस्कार! MP से एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई, दावों की उडीं धज्जियां
- Written By: सौरभ शर्मा
MP के शिवपुरी में विकास के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। एक तरफ केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बेटे के स्वागत में शहर जगमगा था, वहीं दूसरी तरफ एक लाचार परिवार को घुप अंधेरे में अंतिम संस्कार करना पड़ा।

Shivpuri News एक तरफ आतिशबाजी, दूसरी तरफ अंधेरा: सिंधिया के गढ़ में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ अंतिम संस्कार, शर्मनाक सच आया सामने (फोटो- सोशल मीडिया)
MP funeral in mobile torch light: शिवपुरी में रविवार की शाम दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं, जिसने विकास के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। एक तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे के स्वागत में शहर दीवाली की तरह जगमगा रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक लाचार परिवार को घुप अंधेरे में अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार करना पड़ा। यह शर्मनाक वाकया उस शहर का है जिसे सिंधिया का गढ़ कहा जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
तारकेश्वरी कॉलोनी के हल्कू राम सोनी के निधन के बाद जब परिजन शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहां सब कुछ अंधकारमय था। स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और बिजली का कोई नामो-निशान नहीं था। मजबूरन रोते-बिलखते परिवार ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और टॉर्च की मद्धम रोशनी में अंतिम विदाई की रस्में पूरी कीं। परिजनों ने नगर पालिका और बिजली कंपनी को कई फोन घुमाए, लेकिन जश्न में डूबे प्रशासन ने किसी की सुध नहीं ली और मदद मौके पर नहीं पहुंची।
नेताजी के स्वागत में लाखों खर्च
विडंबना देखिए कि जिस नगर पालिका पर मुक्तिधाम में रोशनी करने की जिम्मेदारी है, उसकी अध्यक्ष गायत्री शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमान के स्वागत मंच पर व्यस्त थीं। क्रेन से बड़ी-बड़ी मालाएं पहनाई जा रही थीं और समर्थकों ने उन्हें एक लाख रुपये के सिक्कों से तौला। आतिशबाजी ऐसी थी मानो कोई त्योहार हो। प्रशासन और नेता अपनी नंबर बनाने की होड़ में इतने मशगूल थे कि उन्हें एक आम आदमी की पीड़ा दिखाई नहीं दी। सड़कें तो बैनर-पोस्टरों से पटी थीं, लेकिन श्मशान घाट पर एक बल्ब तक नसीब नहीं हुआ। पूरा प्रशासन आवभगत में लगा रहा और गमजदा परिवार अंधेरे से जूझता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सोशल मीडिया पर चर्चित पुलिस अफसर संतोष कुमार पटेल ने संभाला भोपाल एसीपी कोतवाली का कार्यभार
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश में ED का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में 24.14 करोड़ की संपत्ति अटैच
खंडवा में आफत की बारिश: भारी वर्षा से जनजीवन बेहाल, उफान पर सुकता नदी, हापला गांव का संपर्क टूटा
यह भी पढ़ें: ‘इंसानों से ज्यादा कुत्तों की फिक्र?’ सुप्रीम कोर्ट हैरान, कहा- इतनी अर्जियां तो आदमी के लिए भी नहीं
अब जागे अधिकारी, दे रहे सफाई
इस घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि वीआईपी के लिए सब कुछ हाजिर है, लेकिन आम जनता को मरने के बाद भी सम्मान नहीं मिल रहा। मृतक के बेटे शालिग्राम सोनी ने बताया कि उन्होंने बहुत मिन्नतें कीं, पर कोई नहीं आया। अब फजीहत होने के बाद नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ ने रटा-रटाया जवाब दिया है कि जानकारी मिली है और जल्द ही लाइट की व्यवस्था सुधारी जाएगी। लेकिन खरी बात तो यही है कि सबको अपनी नेतागिरी चमकानी थी, जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं था।
Shivpuri funeral in mobile torch light scindia son welcome controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Heavy Rain: कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं
Jul 07, 2026 | 03:46 PMचोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
Jul 07, 2026 | 03:45 PMअमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
Jul 07, 2026 | 03:40 PMपुणे में आषाढ़ी वारी पर बड़ा फैसला: बाढ़ के चलते 101 मनपा स्कूलों में छुट्टी, 12 जुलाई तक पानी कटौती भी स्थगित
Jul 07, 2026 | 03:38 PMसतलुज के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- इस फिल्म का ‘एनकाउंटर’ मत कीजिए, इसे हर किसी को देखना चाहिए
Jul 07, 2026 | 03:36 PMLuxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Jul 07, 2026 | 03:29 PMनागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
Jul 07, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














