- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Satna Girl Kills Younger Sister Fabricates Story Cctv Exposes Truth
घोंट दिया बहन का गला… और फिर सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, मामला जान सब रह गए हैरान
Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के सतना से एक भयावह घटना की खबर आई है। 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी छोटी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिवार को गुमराह करने की कोशिश की।
- Written By: अमन उपाध्याय

सांकेतिक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना में 15 साल की एक लड़की ने ऐसा अपराध किया, जिसने सबको को झकझोर कर रख दिया। घटना के अनुसार, लड़की बाजार जा रही थी, तभी उसकी छोटी बहन ने कहा कि वह भी उसके साथ जाएगी, लेकिन बड़ी बहन ने उसे जाने से मना कर दिया। इसके बावजूद छोटी बहन उसके पीछे-पीछे चली गई। गुस्से में बड़ी बहन ने रास्ते में ही छोटी बहन का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। डर के मारे बड़ी बहन ने छोटे बहन का शव झाड़ियों में फेंक दिया और घर लौट आई।
घर पहुंचकर उसने माता-पिता को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की जिम्मेदार बड़ी बहन ही थी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सोमवार को कोलगवां थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
थप्पड़ मारने के बाद भी पीछे आती रही बहन
यह घटना कृपालपुर इलाके की है। जहां 15 साल की एक लड़की ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि 16 अगस्त की सुबह वह बाजार जाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसकी छोटी बहन उसके साथ जाने की जिद करने लगी। बार-बार मना करने और थप्पड़ मारने के बावजूद जब छोटी बहन पीछे-पीछे आती रही, तो मेन रोड के पास गुस्से में उसने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी बहन झाड़ियों में गिर पड़ी। इसके बाद लड़की बेफिक्र होकर ऑटो में बैठकर शहर चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
नाबालिग छात्र की शिकायत पर बेरहम पिता पर एफआईआर, बेटे को कपड़ा प्रेस की इस्त्री से देता था चटके
Nashik Crime: पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; 30 लाख के आभूषण जब्त
साजिद पठान को बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक बोले -स्पीकर ने मुझे बोलने नहीं दिया
मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
शव उठाकर लाई घर
करीब तीन घंटे बाद जब वह बाजार से लौटती है, तो उसने झाड़ियों से बहन का शव उठाकर घर ले आई। परिवार को उसने बताया कि बहन की चप्पल सड़क पर मिली थी और ढूंढने पर वह झाड़ियों में बेहोश पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग
पुलिस शुरू से ही घटना की कहानी पर संदेह करती रही। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के अनुसार, घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में स्पष्ट हुआ कि आरोपी लड़की जिस जगह ऑटो से उतरी थी, वहां से वह उस चप्पल को देख ही नहीं सकती थी, जिसका उसने उल्लेख किया था। यही सुराग मामले का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
इस वजह से उठाया भयावह कदम
पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट सोमवार को आने के बाद, पुलिस ने आरोपी किशोरी से परिवार के सामने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। इस दौरान वह टूट गई और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी छोटी बहन की जिद और हर छोटी बात मां को बताने की आदत से परेशान थी, और इसी वजह से उसने यह भयावह कदम उठाया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
Satna girl kills younger sister fabricates story cctv exposes truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा पेट्रोल, आपकी बाइक-कार पर क्या पड़ेगा असर? जानिए E20 और RON 95 का पूरा गणित
Feb 26, 2026 | 03:44 AMAaj Ka Rashifal 26 Feb 2026: कुंभ राशि वालों की होगी पदोन्नति, मिथुन को मिलेगी सफलता; जानें अपनी राशि का हाल
Feb 26, 2026 | 12:05 AMकुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो और राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, तो चंद्र ग्रहण के दिन करें 5 चीजों का दान
Feb 25, 2026 | 11:58 PMरोज़ाना एक संतरा खाएं तो क्या फायदे होंगे? पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना
Feb 25, 2026 | 11:56 PMT20 World Cup में सेमीफाइनल का सुल्तान कौन? पाकिस्तान और इंग्लैंड ने गाड़ा झंडा, जानें किस पायदान पर है भारत
Feb 25, 2026 | 11:48 PMअपनी राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनें रंग, बनेंगे सुख-समृद्धि के शुभ योग
Feb 25, 2026 | 11:39 PMT20 WC 2026 में श्रीलंका का सफर खत्म, अब पाकिस्तान की बारी! सेमीफाइनल के समीकरण ने बढ़ाई पड़ोसियों की टेंशन
Feb 25, 2026 | 11:31 PMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM














