- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Policemen Are Advised To Recite Ramcharitmanas In Mp
ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल करें रामचरितमानस का पाठ, जवानों को अफसर ने दी नसीहत
मध्य प्रदेश में ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल के जवानों ने घर के पास वाले ट्रेनिंग कैंप में शिफ्ट करने का आवेदन दिया था। इस पर जवानों को अफसरों ने रामचरितमानस के पाठ की सलाह दी है।
- Written By: Saurabh Pal

फाइल फोटो- पुलिस ट्रेनिंग कैंप
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों को राज्य भर के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों (पीटीएस) में सोने से पहले प्रतिदिन सामूहिक रूप से रामचरितमानस के एक या दो अध्यायों का पाठ करने के लिए कहा गया है। राज्य के आठ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों में बुधवार, 23 जुलाई से नवनियुक्त कांस्टेबलों के लिए नौ महीने की ट्रेनिंग शुरू हो गई, लेकिन प्रशिक्षण से पहले पीटीएस परिवर्तन के लिए नई भर्ती के कई पुलिस जवानों ने घर के पास ट्रेनिंग के लिए आवेदन दिया है।
जिसके बाद, एडीजी (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षकों (एसपी) पीटीएस और नवनियुक्तों से वर्चुअली बात की और इस बात पर प्रकाश डाला कि भगवान राम ने 14 साल का लंबा वनवास वन में बिताया था और अगर भगवान राम 14 साल का वनवास काट सकते हैं तो ट्रेनी पुलिस के जवान पीटीएस में नौ महीने क्यों नहीं बिता सकते। उन्हें अपने प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
मध्य प्रदेश में 8 पुलिस ट्रेनिंग सेंटर
इसके अतिरिक्त, उन्होंने निर्देश दिया कि यदि संभव हो तो नव आरक्षक प्रतिदिन सोने से पहले सामूहिक रूप से रामचरितमानस के एक-दो अध्यायों का पाठ करें। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान का भंडार है और इसमें आदर्श मूल्य आधारित जीवन जीने का मार्ग वर्णित है। एएनआई से बात करते हुए, एडीजी (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह ने कहा, “नए पुलिस जवानों को प्रशिक्षित करने के लिए मध्य प्रदेश में कुल आठ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय हैं, जिनमें रीवा, उमरिया, पचमढ़ी, इंदौर, उज्जैन, भौरी-भोपाल, सागर और तिघरा-ग्वालियर शामिल हैं। इन आठ पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में आज से नव आरक्षक 4000 आरक्षकों का 9 महीने का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
‘होर्मुज से जहाजों को गुजरने देंगे अगर’, ईरान ने बताया किन देशों के शिप पर नहीं करेगा हमला, भारत पर बड़ा बयान
दिल्ली के पालम में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग, सामने आया खौफनाक VIDEO
पहले मनाया मातम…फिर इजरायल पर कहर बनकर टूटा पड़ा ईरान, तेल अवीव से लेकर दोहा तक बरसाए क्लस्टर बम
ये भी पढ़ें-29 जुलाई से संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर मचेगा घमासान, 16 घंटे लंबी चलेगी बहस
भागवान राम का से सीखें पुलिस के जवान
जानकारी के अनुसार, लगभग आधे नव-नियुक्त कांस्टेबलों ने अपने घर के नज़दीकी पीटीएस आवंटन के लिए आवेदन किया था। इसमें कई बहाने थे, जिनमें से ज़्यादातर परिवार में किसी की बीमारी का हवाला दिया है। हालांकि, एडीजी सिंह ने मांग ठुकरा दी। साथ ही सभी को रामचरितमानस में भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास का उदाहरण देकर उनसे सीख लेने की सलाह दी।
एडीजी सिंह ने कहा रामचरित मानस से लें प्रेरणा
एडीजी सिंह ने कहा, “हमें पीटीएस बदलने के लिए नव-नियुक्त कांस्टेबलों से बहुत सारे आवेदन मिले हैं, जो अपने घर के नज़दीकी पीटीएस में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम करना चाहते हैं। उनमें से कुछ मां की बीमारी और अन्य कारणों का हवाला दे रहे हैं। कल एसपी पीटीएस को संबोधित करते हुए, मैंने उनसे कहा कि वे नव-नियुक्त कांस्टेबलों को सलाह दें और उन्हें प्रेरित करें कि रामचरितमानस में कहा गया है कि भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए थे। अगर भगवान राम वनवास में रहे थे, तो आप (रिक्रूट कांस्टेबल) राज्य के किसी पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में सिर्फ़ नौ महीने क्यों नहीं बिता सकते।
Policemen are advised to recite ramcharitmanas in mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोती रही यूपी पुलिस, मुंबई की अंकिता खुद पहुंची चोर के घर, ढूंढा अपना मोबाइल, जब्त करवाया और 20 फोन
Mar 18, 2026 | 02:37 PM‘मैं घाटकोपर के घर में ही रह रही हूं’, BMC मेयर रितु तावड़े ने आधिकारिक बंगले की मरम्मत विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Mar 18, 2026 | 02:32 PMकम बजट में प्रीमियम फोन का धमाका, Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च, फीचर्स देख iPhone वाले भी रह जाएंगे दंग
Mar 18, 2026 | 02:31 PMBCCI को बदलना होगा बड़ा नियम, जसप्रीत बुमराह की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा 2 करोड़ का फेरबदल
Mar 18, 2026 | 02:27 PMनेपाल में बड़ा हादसा: शव लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर खेत में हुआ क्रैश, सामने आया भयावह वीडियो
Mar 18, 2026 | 02:25 PM‘माझी वसुंधरा’ से मिली ताकत, धुले मनपा का सोलर मॉडल हिट; हर महीने लाखों की बिजली बचत
Mar 18, 2026 | 02:24 PMराहुल-प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, बैठक का वीडियो आया सामने, जानें क्या हुई बात?
Mar 18, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM













