-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Waqf Board Land Lease Hc Verdict Sanwar Patel Dismissed Petition Challenging Lease Auction
MP में वक्फ बोर्ड की बड़ी जीत, जमीन नीलामी पर हाईकोर्ट की मुहर से खुला नया रास्ता; अब होगी खूब कमाई
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने वक्फ कृषि भूमि की लीज नीलामी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि अब जमीनों पर कब्जा कर पैसा कमाने वालों की दुकानें बंद होंगी।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने वक्फ कृषि भूमि की लीज नीलामी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज की
भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राज्य की कृषि वक्फ भूमि की लीज नीलामी को लेकर दायर याचिका को खारिज करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने वक्फ बोर्ड की प्रक्रिया को पूरी तरह वैध ठहराया है। इस फैसले ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा जमाए लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि अब बोर्ड कानूनी रूप से संपत्तियों से आय अर्जित कर सकेगा और यह पैसा गरीबों के कल्याण में खर्च किया जाएगा।
कोर्ट के फैसले के बाद अब वक्फ बोर्ड अपनी कृषि भूमि को किसानों को पारदर्शिता के साथ लीज पर देने की तैयारी में है। भारत सरकार की पट्टा नीति के अनुसार किसानों को खेती के लिए यह जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आय का स्रोत खुलेगा और वक्फ का मूल उद्देश्य यानी समाज के जरूरतमंद वर्ग के कल्याण में धन का उपयोग संभव हो सकेगा। वक्फ बोर्ड अब माफिया कब्जे से जमीनें मुक्त कर आमजन के हित में उनका उपयोग कर सकेगा।
कोर्ट से मिला भरोसा, वैध घोषित हुई नीलामी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने वक्फ भूमि की नीलामी को लेकर दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया। याचिका में दो मुख्य आपत्तियां उठाई गई थीं। पहली, आदेश पर हस्ताक्षर करने वाली अधिकारी पूर्णकालिक सीईओ नहीं थीं, और दूसरी, नीलामी का अधिकार सिर्फ मुतवल्ली को है। कोर्ट ने दोनों तर्कों को नकारते हुए कहा कि डॉ. फरजाना गजाल की नियुक्ति वक्फ अधिनियम के तहत सही है और नीलामी प्रक्रिया में कोई कानूनी खामी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
क्या हम RSS को दान करें? खड़गे ने ED की चार्जशीट पर BJP से पूछे तीखे सवाल
बोर्ड का दावा अब खत्म होगा कब्जा, बढ़ेगी आय
फैसले के बाद वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि यह निर्णय न केवल वैधानिक प्रक्रिया की पुष्टि करता है, बल्कि लंबे समय से वक्फ संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे लोगों को सीधा संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां कोर्ट ने वक्फ नीतियों को वैधता दी है। इससे न केवल संपत्तियों का संरक्षण होगा बल्कि वक्फ की कमाई भी बढ़ेगी, जो जनहित में खर्च होगी।
Mp waqf board land lease hc verdict sanwar patel dismissed petition challenging lease auction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













