-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena Banmore Youth Kidnapped Ransom Messages From Mobile
मुरैना में युवक का अपहरण: मारपीट के बाद कार में ले गए बदमाश, मोबाइल से परिजनों को भेज रहे फिरौती के मैसेज
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Morena Crime News: मुरैना के बानमोर में 26 वर्षीय युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाश मारपीट कर युवक को कार में ले गए और उसके मोबाइल से परिजनों को फिरौती के मैसेज भेज रहे हैं।

मुरैना अपहरण केस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Kidnapping Case: मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में 26 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को उसके घर के बाहर से कथित तौर पर अगवा करने से पहले बेरहमी से मारपीट की और फिर कार में डालकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि अपहृत युवक के मोबाइल फोन से ही उसके परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों को फिरौती के लिए लगातार मैसेज भेजे जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने करीब 12 घंटे बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बानमोर के पवाया रोड निवासी 26 वर्षीय सोनू पुत्र देवीसिंह कुशवाह अपने घर का निर्माण कार्य करा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। वह फोन पर बात करते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा। इसी दौरान कार में सवार चार-पांच बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे कार में डालकर ले गए। घटना को आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने नहीं देखा, लेकिन एक 10 वर्षीय बच्चे ने युवक को कार में जबरन बैठाते हुए देखा, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
दोस्त को फोन कर कहा- ‘मुझे बचा लो’
घटना के करीब आधे घंटे बाद सोनू के मोबाइल से उसके दोस्त और पड़ोसी छालू गुर्जर को फोन आया। फोन पर सोनू रोते हुए बार-बार कहता रहा कि बदमाश उसे बुरी तरह पीट रहे हैं और जान से मार देंगे। दोस्त लगातार उसकी लोकेशन पूछता रहा, लेकिन वह केवल मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद परिवार के लोग बानमोर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
मोबाइल से भेजे जा रहे फिरौती के मैसेज
परिजनों का आरोप है कि सोनू के मोबाइल नंबर से उसकी पत्नी, दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर फिरौती मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। कुछ संदेशों में पैसे भेजने के बाद सोनू से बात कराने की बात कही गई, जबकि एक चैट में “20” लिखकर रकम मांगी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि रकम 20 हजार रुपये है या 20 लाख। परिजनों का कहना है कि पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा सकी कि फोन-पे के जरिए रकम किस खाते में ट्रांसफर कराने का प्रयास किया गया।
एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
शनिवार को अपहृत युवक के माता-पिता, पत्नी और अन्य परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और मोबाइल चालू होने के बावजूद लोकेशन ट्रेस करने में सफलता नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक सोनू दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रिकल फिटिंग का काम करता है तथा 27 जून को ही बानमोर लौटा था। पत्नी ज्योति ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूरी कैबिनेट इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेगी जगदीशपुर, सादगी और संसाधन बचत का देगी संदेश
पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच जारी
बानमोर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर अलग-अलग टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की लोकेशन लगातार बदलने के कारण जांच में कठिनाई आ रही है। साथ ही ऑनलाइन सट्टे और पैसों के लेन-देन सहित सभी संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही युवक का पता लगाने का भरोसा जताया है।
Morena banmore youth kidnapped ransom messages from mobile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














