-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Giloy Side Effects Liver Damage Benefits Safe Consumption Hindi
Giloy Side Effects: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली गिलोय भी पहुंचा सकती है लिवर को नुकसान, जानें कब बनती है खतरनाक
- Written By: रीता राय सागर
Is Giloy Safe: गिलोय को आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधि माना जाता है, लेकिन कई बार इसके नुकसान भी हो सकते हैं। गिलोय का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है, जानिए कैसे?

गिलोय (फोटो.सोशल मीडिया)
Side Effects Of Giloy: आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का वर्णन है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन इन चीजों का इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के करना नुकसानदायक हो सकता है।
इन्हीं में से एक है- गिलोय। गिलोय का बुखार से लेकर इम्युनिटी को बढ़ाने तक में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत प बुरा असर डाल सकती है।
क्या है गिलोय?
गिलोय को अमृता या गुड़ुची भी कहा जाता है, यह एक आयुर्वेदिक औषधीय बेल है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। गिलोय के पत्ते दिल के आकार के होते हैं और देखने में पान के पत्तों जैसे लगते हैं। आयुर्वेद में इस पौधे के सभी हिस्सों का उपयोग किया जाता है, लेकिन इसकी डंठल को सबसे अधिक गुणकारी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
FDA की जांच में बड़ा खुलासा: PMC अस्पतालों में कागज पर बांटी जा रही मलहम, घर की बोतलों में सिरप
Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा
Potassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डिहाइड्रेशन, कीटोन लेवल बढ़ा; इलाज से किया इनकार
बिना डॉक्टर की सलाह के गिलोय का सेवन हो सकता है नुकसानदायक
हालांकि, अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर डिजीज की आधिकारिक पत्रिका हेपेटोलॉजी कम्युनिकेशंस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, बिना डॉक्टर की सलाह और निगरानी के गिलोय का सेवन करने से लिवर समेत कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। जांच में पाया गया कि सभी मरीज क्रॉनिक लिवर डिजीज या लिवर फेलियर से पीड़ित थे।
अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से शरीर में एंटी-न्यूक्लियर एंटी बॉडीज बनने लगती है। ये एंटी बॉडीज लिवर की कोशिकाओं पर हमला करते हैं और एक्यूट हेपेटाइटिस तथा ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
डॉक्टर की सलाह से करें गिलोय का सेवन
विशेषज्ञों का कहना है कि सीमित मात्रा में और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार गिलोय का सेवन करने से यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
- आर्थराइटिस में लाभदायक हो सकती है।
- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और बुखार कम करने के गुण पाए जाते हैं।
- यह डायबिटीज और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
- हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार मानी होती है।
- इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
गिलोय के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान
- कब्ज की समस्या
- ब्लड शुगर कम होना
- गर्भवती महिलाओं को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ सकती हैं।
Giloy side effects liver damage benefits safe consumption hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 साल का बच्चा पहुंचा DM के दरबार, बेबाक शिकायत सुन अधिकारी भी रह गए हैरान; जांच में सामने आई पूरी कहानी
Jul 19, 2026 | 07:53 PMENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
Jul 19, 2026 | 07:44 PMमहाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
Jul 19, 2026 | 07:40 PMPM मोदी ने की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की सराहना, बोले- शिल्प परंपरा से बढ़ेगा आर्थिक विकास
Jul 19, 2026 | 07:39 PMUP में 16 नए इंडस्ट्रियल जोन की तैयारी, महाराष्ट्र-गुजरात के टाटा मॉडल से उद्योग और रोजगार को मिलेगी रफ्तार
Jul 19, 2026 | 07:35 PMAkshara Singh Marriage: ‘इज्जत करने वाला साथी मिला तो शादी जरूर करूंगी’, प्यार और रिश्तों पर बोलीं अक्षरा सिंह
Jul 19, 2026 | 07:06 PMउत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध
Jul 19, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














