लव मैरिज के बाद जान का खतरा! सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा प्रेमी जोड़ा, जांच कर रही पुलिस

Couple Seeks Police Protection: छतरपुर में प्रेम विवाह करने वाले बालिग प्रेमी जोड़े ने जान का खतरा बताते हुए SP ऑफिस पहुंचकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कुछ लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है।
Chhatarpur Love Marriage Couple Security
सुरक्षा मांगने वाला कपल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Chhatarpur Love Marriage Couple Security: छतरपुर जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक-युवती ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। दोनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और आरोप लगाया कि परिवार तथा समाज के कुछ लोगों से उन्हें जान का खतरा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सागर संभाग के छतरपुर जिले के सादनी गांव निवासी युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने और शादी करने का फैसला किया। प्रेमी जोड़े का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और कानून के तहत अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का पूरा अधिकार रखते हैं। इसके बावजूद उनके रिश्ते का विरोध किया जा रहा है।

लगातार मिल रहीं धमकियां

शादी का विरोध किए जाने के बाद दोनों सीधे एसपी ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई। आवेदन में उन्होंने बताया किया कि परिवार के कुछ सदस्य और अन्य लोग उनके विवाह से नाराज हैं तथा लगातार दबाव और धमकियां दे रहे हैं।

पुलिस प्रशासन से मांगी सुरक्षा

नवदंपति का कहना है कि किसी भी समय उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रेमी जोड़े ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दोनों का कहना है कि वे अपनी इच्छा से साथ रह रहे हैं और किसी के दबाव में अलग नहीं होना चाहते।

'बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं'

युवक और युवती ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। हमें अपनी जान का खतरा है, इसलिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।" मामले में छतरपुर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com