ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल

Rishikesh Namaz Controversy Video: ऋषिकेश में बाहर से मौलवी बुलाकर नमाज पढ़ाने के आरोप पर BJP नेता और मौलवी के बीच जमकर बवाल हुआ। बिना वेरिफिकेशन बाहरी लोगों के आने पर लोग भड़क गये।

BJP Leader VS Maulvi Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश जैसे शांत और धार्मिक क्षेत्र में बाहर से मौलवी बुलाकर एक घर में चोरी-छिपे नमाज पढ़ाए जाने के आरोप पर भारी बवाल हो गया है। घटना की भनक लगते ही बीजेपी नेता संजीव चौहान मौके पर पहुंचें और उन्होंने मौलवी को पकड़कर उसकी पहचान पूछने लगे। इस दौरान बीजेपी नेता और मौलवी के बीच तीखी बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि बिना किसी वेरिफिकेशन के बाहर से लोगों को बुलाकर यहां शुक्रवार को नमाज़ पढ़ाई जा रही है और भीड़ इकट्ठा की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं दूसरी ओर, वहां उपस्थित लोगों का कहना था कि वे एक बुजुर्ग महिला को देखने और पारिवारिक कारणों से आए थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com