-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mahakal Darshan Online Room Booking Fraud Ujjain Latest News
महाकाल दर्शन के नाम पर फिर ठगी, श्रद्धालुओं को लगाया हजारों का चूना, उज्जैन में ऐसे हो रहा है फर्जीवाड़ा
- Written By: सौरभ शर्मा
उज्जैन के महाकाल मंदिर आने वाला एक श्रद्धालु ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने माधव सेवा न्यास में कमरे की बुकिंग के नाम पर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए।

महाकाल दर्शन के नाम पर ऑनलाइन ठगी
उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की तैयारी कर रहे श्रद्धालु अब ठगी का आसान शिकार बनते जा रहे हैं। ऑनलाइन कमरा बुकिंग के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक श्रद्धालु से हजारों रुपये की ठगी हुई जब उसने माधव सेवा न्यास में रुकने के लिए यूट्यूब पर मिले नंबर पर भरोसा कर लिया। जैसे ही श्रद्धालु उज्जैन पहुंचा, उसे पता चला कि उसे ठगा गया है। ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या ने शहर की धार्मिक छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
महाकाल दर्शन के नाम पर ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। छिंदवाड़ा से अपने परिवार और दोस्तों के साथ उज्जैन पहुंचे एक श्रद्धालु ने माधव सेवा न्यास में ठहरने के लिए यूट्यूब से नंबर लेकर बुकिंग कराई थी। उसे 9928608027 नंबर पर बात करने पर एक युवक ने 6200 रुपये एडवांस में मांगे, जिसे श्रद्धालु ने दो बार में स्कैन कोड के जरिए भुगतान भी कर दिया। लेकिन जब वे उज्जैन पहुंचे तो उन्हें किसी बुकिंग का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, तब जाकर उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ और पुलिस में शिकायत की गई।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
श्रद्धालु का कहना है कि कॉलर ने पहले एक बारकोड भेजकर 3150 रुपये मांगे और बाद में पूरे पेमेंट की शर्त रखी। कॉलर ने यह कहकर डराया कि बिना पूरे भुगतान के उन्हें कमरा नहीं मिलेगा और गार्ड अंदर नहीं जाने देगा। इसके बाद श्रद्धालु ने फिर 3000 रुपये और जमा कर दिए। इसके बाद भी जब बार-बार पैसे की मांग होने लगी, तब ठगी की आशंका गहराई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
दतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
सोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
उज्जैन की छवि पर उठ रहे सवाल
महाकाल मंदिर देशभर से आने वाले भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। लेकिन लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं शहर की छवि को खराब कर रही हैं। श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन होटल और कमरे की बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक मामला ऐसा भी था जिसमें महाराष्ट्र से आईं महिलाओं को स्टेशन पर रात बितानी पड़ी थी। ऐसे में अब श्रद्धालु सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Mahakal darshan online room booking fraud ujjain latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













