-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal Harashement And Blackmailing Case In Media Coverage High Court Petition
MP News: भोपाल यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग व धर्मांतरण का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, मीडिया कवरेज पर नकेल की अपील
- Written By: सौरभ शर्मा
भोपाल यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग मामले में दाखिल एक याचिका में दो बड़े अखबारों पर समाज में नफरत फैलाने वाली रिपोर्टिंग का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की है कि 'लव जिहाद' जैसे शब्दों पर रोक लगे।

सांप्रदायिक मीडिया कवरेज पर हाईकोर्ट में याचिका
भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल के चर्चित यौनउत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग केस में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें दो प्रमुख अखबारों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने खबरों को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की और पूरे समुदाय को निशाने पर लिया। याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट ऐसे भड़काऊ और भ्रामक कवरेज पर सख्त रोक लगाए, क्योंकि यह देश की एकता और धर्मनिरपेक्षता के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
इस याचिका में खासतौर पर ‘लव जिहाद’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस शब्द की कोई कानूनी मान्यता नहीं है, इसके बावजूद इसे अपराध के रूप में पेश कर मुसलमानों को सामूहिक रूप से दोषी ठहराया जा रहा है। उनका यह भी दावा है कि यह एक साजिश का हिस्सा है, जिसका मकसद समाज में तनाव फैलाना और धार्मिक वैमनस्य को हवा देना है।
मीडिया रिपोर्टिंग पर सवाल
हाईकोर्ट में दायर याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि भोपाल में छात्राओं के साथ हुए गंभीर अपराध को रिपोर्ट करते हुए कुछ मीडिया संस्थानों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिससे पूरे मुस्लिम समाज को अपराधी के रूप में दिखाया गया। याचिकाकर्ता ने इन रिपोर्ट्स को संविधान की भावना के खिलाफ बताते हुए कोर्ट से मांग की है कि ऐसे शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगे जो समाज को विभाजित करते हैं। याचिका में शामिल खबरों की हेडलाइंस को उदाहरण के तौर पर रखा गया है, जिनमें बार-बार ‘लव जिहाद’ जैसे शब्दों का उपयोग किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
MP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
कच्छ की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी; हजारों करोड़ों की दी सौगात
‘लव जिहाद’ शब्द पर आपत्ति और कानूनी पहलू
याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया है कि ‘लव जिहाद’ कोई विधिसम्मत शब्द नहीं है और न ही इसे किसी जांच एजेंसी या कानून ने मान्यता दी है। इसके बावजूद मीडिया में इसे प्रचारित किया जा रहा है। यह न सिर्फ धर्म विशेष को निशाना बना रहा है, बल्कि इससे समाज में नफरत फैलाने का प्रयास हो रहा है। याचिका में यह भी अपील की गई है कि इस तरह की रिपोर्टिंग को आपराधिक षड्यंत्र माना जाए और संबंधित संपादकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस पूरे मामले पर अब 19 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई संभावित है। जहां एक तरफ पुलिस ने केस में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी अब भी फरार है।
Bhopal harashement and blackmailing case in media coverage high court petition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM












