-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Municipal Corporation Payroll Fraud Two Employees Terminated Fir Ordered
इंदौर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा: दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, आयुक्त ने दिए एफआईआर के निर्देश
- Reported By: अंशुल मुकाती
Payroll Fraud: इंदौर नगर निगम में 5 मस्टर कर्मचारियों के वेतन में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। 3 लाख रुपये के वित्तीय गबन की आशंका पर आयुक्त क्षितिज सिंघल ने दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की।

इंदौर नगर निगम (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Municipal Payroll Scam: इंदौर नगर निगम में मस्टर कर्मचारियों के वेतन आहरण में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जांच में पता चला कि पांच मस्टर कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन भेजने के बजाय उनके सही खाते बदलकर एक अनाधिकृत खाते में राशि ट्रांसफर की गई। प्रथम दृष्टया इस मामले में करीब 3 लाख रुपये के वित्तीय गबन की आशंका जताई गई है। मामला आयुक्त क्षितिज सिंघल के संज्ञान में आने के बाद निगम ने तत्काल सख्त कार्रवाई की।
दो कर्मचारियों पर गिरी गाज
प्रारंभिक जांच में स्थापना शाखा में कार्यरत अमन सालवी, उच्च कुशल श्रमिक को इस वित्तीय अनियमितता में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। निगम ने उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करते हुए उनका पारिश्रमिक भुगतान रोक दिया है और उनकी कर्मचारी आईडी भी लॉक कर दी गई है।
वहीं, आईटी विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी अनुज पंवार की संलिप्तता सामने आने पर उसकी सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
ट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत
उज्जैन: सावन के सोमवार पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर जल्द होगा फैसला, कलेक्टर बोले- निर्णय शीघ्र लिया जाएगा
बैंक फाइल फेल होने पर खुली पोल
जानकारी के अनुसार, पिछले महीने मस्टर कर्मचारियों का वेतन जारी करने के दौरान एनईएफटी बैंक फाइल फेल होने पर नगर निगम के लेखा विभाग ने जांच और परीक्षण किया। इसी दौरान बैंक खातों में बदलाव और अनाधिकृत खाते में राशि ट्रांसफर करने की पूरी गड़बड़ी सामने आई। जांच रिपोर्ट में इसे वित्तीय अनियमितता और निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला बताया गया है।
यह भी पढें:लेडी ऑफ़ जस्टिस की जगह देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने की मांग, इंदौर बार एसोसिएशन ने भेजा प्रस्ताव
आयुक्त ने दिए एफआईआर के निर्देश
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मामले को गंभीर वित्तीय गबन मानते हुए दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Indore municipal corporation payroll fraud two employees terminated fir ordered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मूसलाधार बारिश से 100 लोगों की मौत, गुजरात और असम में NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
Jul 26, 2026 | 07:32 AMChaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Jul 26, 2026 | 07:27 AMयह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
Jul 26, 2026 | 07:21 AMतेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
Jul 26, 2026 | 07:20 AMपंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 07:18 AMरिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
Jul 26, 2026 | 07:17 AMZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
Jul 26, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM













