-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Urban Challenge Fund Water Sewerage Projects Approved
इंदौर को बड़ी सौगात: अर्बन चैलेंज फंड से 1,214 करोड़ की जल और सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी
- Reported By: अंशुल मुकाती
Urban Challenge Fund:इंदौर को जल प्रदाय और सीवरेज से जुड़ी 1,214.54 करोड़ की परियोजनाओं को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है। इसके तहत शहर को 302.70 करोड़ की केंद्रीय सहायता मिलेगी

इंदौर नगर निगम (फोटो सोर्स - नवभारत )
Indore Gets Urban Challenge Fund: इंदौर शहर की जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अर्बन चैलेंज फंड के तहत नगर निगम इंदौर की कुल 1,214.54 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से लगभग 302.70 करोड़ की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। इस राशि का उपयोग नर्मदा परियोजना के फेस-4 के तहत नई जल वितरण लाइन और शहर में सीवरेज नेटवर्क के विस्तार के लिए किया जाएगा।
दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मिली स्वीकृति
नई दिल्ली में आयोजित अर्बन चैलेंज फंड की एपेक्स कमेटी की बैठक में नगर निगम इंदौर ने जल प्रदाय, सीवर नेटवर्क विस्तार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन से जुड़ी योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। प्रस्तुतीकरण में भविष्य की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और नवाचार आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया।
जल और सीवरेज परियोजनाओं को मिलेगा नया आधार
स्वीकृत परियोजनाओं में 907.74 करोड़ की जल प्रदाय परियोजनाएं और 306.80 करोड़ की सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं। केंद्र से मिलने वाली सहायता के बाद नगर निगम की ऋण आवश्यकता कम होगी और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे नर्मदा परियोजना के फेस-4 के तहत जल वितरण व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी: 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत
इंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
इंदौर मॉडल की हुई सराहना
बैठक के दौरान भारत सरकार के अधिकारियों ने नगर निगम इंदौर की योजनाओं की सराहना की। विशेष रूप से उपचारित जल के पुनः उपयोग, टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट, पीपीपी मॉडल और भूजल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों को अन्य शहरों के लिए भी अनुकरणीय बताया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये पहल भविष्य की जल चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।
शहर को मिलेगा दीर्घकालिक लाभ
इन परियोजनाओं के लागू होने से इंदौर में पेयजल वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, सीवरेज नेटवर्क का विस्तार होगा और उपचारित जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भूजल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास को नई गति मिलेगी। सरकार का मानना है कि यह पहल विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप इंदौर को भविष्य के स्मार्ट और टिकाऊ शहर के रूप में और मजबूत बनाएगी।
Indore urban challenge fund water sewerage projects approved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Update: बंगाल-ओडिशा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-राजस्थान समेत इन राज्यों में लगा ब्रेक
Jul 16, 2026 | 07:32 AMइंदौर को बड़ी सौगात: अर्बन चैलेंज फंड से 1,214 करोड़ की जल और सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी
Jul 16, 2026 | 07:32 AMPower Accord: बिजली सेक्टर में भारत-नेपाल का बड़ा कदम, 1650 मेगावाट बिजली निर्यात को मिली हरी झंडी
Jul 16, 2026 | 07:31 AMमध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी: 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत
Jul 16, 2026 | 07:30 AMपरिसीमन बिल पर सरकार का समर्थन करेगी शरद पवार की पार्टी? सुप्रिया ने दिए संकेत, NDA में जाने से किया इनकार
Jul 16, 2026 | 07:24 AMयवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक
Jul 16, 2026 | 07:23 AMPoK में बेकाबू हुए हालात! 12 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद मुजफ्फराबाद में हाहाकार, शहबाज-मुनीर की बढ़ी बेचैनी
Jul 16, 2026 | 07:15 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













