

Ashadhi Ekadashi Pandharpur Wari: आषाढ़ी शुद्ध एकादशी पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ राज्य के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र पंढरपुर में भगवान विठ्ठल और रुक्मिणी की पूजा की। इस मुख्य शासकीय महापूजा के बाद आयोजित सत्कार समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 'पंढरपुर कॉरिडोर' का विकास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी प्रभावित लोगों का उचित पुनर्वास कर अगले ढाई वर्षों में परियोजना पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पंढरपुर आते हैं, जबकि मंदिर परिसर में जगह सिमित है। कॉरिडोर बनने से दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना में स्थानीय व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।
नागरिकों को आवास और किरायेदारों के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि इस कॉरिडोर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे स्थानीय व्यवसायियों का व्यापार बढ़ेगा, नागरिकों को घर मिलेंगे और किरायेदारों की भी उचित व्यवस्था होगी। परिसर में जगह कम होने के कारण इस वर्ष विकास कार्य शुरू किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वारकरी, किसान और श्रमिकों की सेवा ही भगवान विठ्ठल की सच्ची सेवा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 56 लाख किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और बकाया बिजली बिल माफी जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया।
65 पहली बार एयर एम्बुलेस आषाढी वारी के इतिहास में सेवा शुरू की गई। छत्रपति संभाजीनगर से आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पंढरपुर से एयर एम्बुलैस द्वारा सोलापुर भेजा गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं विमानतल पर पहुंचकर मरीज का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।