- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- High Court Rto Check Post Stay Transport News
MP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे
Jabalpur High Court Bench News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में बंद पड़े परिवहन (आरटीओ) चेक पोस्टों को फिर से शुरू करने संबंधी अपने पहले दिए गए आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी

जबलपुर हाईकोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP High Court RTO Check Post Stay: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में बंद पड़े परिवहन (आरटीओ) चेक पोस्टों को फिर से शुरू करने संबंधी अपने पहले दिए गए आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के बाद परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है, जबकि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने इसे राहत भरा निर्णय बताया है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने 16 अप्रैल 2026 को अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि बंद पड़े सभी परिवहन चेक पोस्ट 30 दिन के भीतर दोबारा शुरू किए जाएं। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने यह आदेश जनहित याचिका और ओवरलोडिंग पर नियंत्रण से जुड़े मामले में सुनाया था।
कोर्ट ने पुराने आदेश में क्या कहा था?
दरअसल, अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि 30 जून 2024 को जारी किया गया चेक पोस्ट बंद करने संबंधी सरकारी फैसला, कोर्ट में पहले दिए गए आश्वासन और वर्ष 2018 के स्थगन आदेश के विपरीत है। कोर्ट ने यह भी माना था कि सड़क सुरक्षा बनाए रखने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चेक पोस्ट अहम भूमिका निभाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
101 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता का ईनाम, प्रदान किए गए रूस्तमजी पुरस्कार; CM ने कही यह बड़ी बात
रीवा पुलिस लाइन में खूनी जंग, प्रधान आरक्षक पर तलवार और गड़ासे से हमला; अस्पताल में भर्ती
Madhya Pradesh News: भोपाल के होटल में ‘लव जिहाद’ का शक, युवक के चेहरे पर पोता गोबर और स्याही
फूड टेस्टिंग के नाम पर सिर्फ कलर नापती दिखी शासकीय टेस्टिंग वैन, HAVMOR की आइसक्रीम जांच में ‘फेल’!
आज हाईकोर्ट ने अपने पुराने आदेश पर लगाया स्टे
अब हाई कोर्ट ने अपने ही पूर्व आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके चलते चेक पोस्टों को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया फिलहाल थम गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला सरकार या संबंधित पक्षों की ओर से दायर याचिका पर लिया गया। मामले में राजधानी भोपाल के ट्रांसपोर्टर अमन भोंसले द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह स्टे ऑर्डर जारी किया।
यह भी पढ़ें: 101 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता का ईनाम, प्रदान किए गए रूस्तमजी पुरस्कार; CM ने कही यह बड़ी बात
2 साल पहले बंद हुए थे चेक पोस्ट
प्रदेश में 1 जुलाई 2024 से सभी अंतरराज्यीय परिवहन चेक पोस्ट बंद कर दिए गए थे। सरकार का कहना था कि इस फैसले से ट्रांसपोर्ट कारोबार को सहूलियत मिलेगी और अनावश्यक जांच-पड़ताल की प्रक्रिया कम होगी। वहीं, परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अप्रैल के आखिर में कहा था कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने की तैयारी कर रही है और इस संबंध में कानूनी राय ली जा रही है।
High court rto check post stay transport news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे
May 11, 2026 | 08:34 PMबिना सीटी स्कैन घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ने पेश की अत्याधुनिक ‘कोरी’ प्रणाली
May 11, 2026 | 08:29 PM‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
May 11, 2026 | 08:28 PMसोना खरीदने की जरूरत नहीं…पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील, जानें और क्या कहा?
May 11, 2026 | 08:26 PMExplainer: आखिर क्यों ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को Totally Unacceptable कहा? जानें विवाद के बड़े कारण
May 11, 2026 | 08:23 PMराष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पड़ेगी भारी! जनगणना ड्यूटी से बचने वाले शिक्षकों पर दर्ज होगा आपराधिक मामला
May 11, 2026 | 08:20 PM101 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता का ईनाम, प्रदान किए गए रूस्तमजी पुरस्कार; CM ने कही यह बड़ी बात
May 11, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













