राजधानी भोपाल के 35 इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, कई जगह 6 घंटे तक चलेगा मेंटेनेंस, देखें पूरा शेड्यूल

Electricity Shutdown Schedule: राजधानी के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती की जाएगी। कई जगहों पर 6 तो कुछ इलाकों में 5 घंटे तक लाइट शटडाउन रहेगी। मेंटेनेंस के चलते ये कटौती की जा रही है।
Bhopal Power Cut News
बिजली बल्ब (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhopal Power Cut News: भोपाल में शुक्रवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के चलते करीब 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान शहर के कई बड़े और प्रमुख क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

दानिशकुंज, जाटखेड़ी, शाहपुरा, 74 बंगला, देवकी नगर, चूना भट्टी, होशंगाबाद रोड और भीम नगर समेत कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।

5 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई

दानिशकुंज-2, 3 और 5 तथा सिद्धी समृद्धि हाइट्स और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं रामेश्वरम बी फेस, सिल्वर स्टेट, नंद गांव, गायत्री विहार फेस-3, ऋषिकेश विहार और जाटखेड़ी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कटौती होगी।

इन इलाकों में 6 घंटे कटौती

74 बंगला, शाहपुरा, अशोका सोसायटी, विवेक अपार्टमेंट और अमलतास क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जबकि देवकी नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और पन्ना नगर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। चूना भट्टी, सागर कैंपस, चाणक्यपुरी कॉलोनी, वर्धमान परिसर, गंगोत्री हाइट्स और परस्पर कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

मेंटेनेंस के चलते शटडाउन

होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला, सुरेंद्र लैंडमार्क और गणेश नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी, वहीं भीम नगर, वल्लभ नगर और ओम नगर-1 एवं 2 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि यह कटौती लाइन मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्यों के कारण की जा रही है और कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com