सोना खरीदने की जरूरत नहीं...पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील, जानें और क्या कहा?

PM Modi on Gold: पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा है कि देश के लोगों को पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। इसके साथ ही सोना न खरीदने की अपील की है।
pm modi in vadodara
पीएम मोदी (Image- Social Media)
Updated on

PM Modi on Gold: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार देश की जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। साथ ही पीएम मोदी ने सोना नहीं खरीदने को कहा है और तेल की खपत कम करने की भी बात कही है। इससे पहले हैदराबाद में भी उन्होंने कहा था कि देश के नागरिकों को एक बार फिर कोरोनाकाल के उपायों के अमल में लाना चाहिए। इसमें वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास और वर्चुअल मीटिंग करना शामिल था।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा युद्ध शुरू होने के हालात बन रहे हैं। अगर दोबारा युद्ध शुरु होता है तो भारत समेत दुनिया के कई देशों पर इसका गंभीर असर होगा। यही कारण है कि पीएम मोदी देश के लोगों से उनकी आदतों में थोड़ा बदलाव लाने की अपील कर रहे हैं, जिससे देश पर होने वाले युद्ध के असर को कम किया जा सके।

PM मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील

सोमवार को वड़ोदरा में पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों में दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि पहले कोरोना का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां, और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सभी परिस्थितियों का असर लगातार पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है।

इस दशक के बड़े संकटों में से एक

PM मोदी ने कहा, अगर कोरोना महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी तो पश्चिम एशिया में युद्ध से बनी परिस्थितियां भी इस दशक के बड़े संकटों में से एक है। पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने मिलकर कोरोना का मुकाबला कर लिया तो इस संकट से भी अवश्य पार पा जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भी लगातार ये प्रयास कर रही है, कि देश के लोगों पर इसका कम से कम असर हो।

विदेशी उत्पादों का उपयोग कम करें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले के दशकों में भी जब-जब देश युद्ध या किसी और अन्य बड़े संकट से गुजरा है। उस समय भी सरकार की अपील पर हर नागरिक ने ऐसे ही अपना दायित्व निभाया है। उन्होंने कहा कि आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें। पीएम मोदी ने कहा कि हमें हर छोटे-बड़े प्रयास से ऐसे उत्पादों का उपयोग कम करना है, जो विदेश से आते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com