जीतू पटवारी के भाई को इंदौर पुलिस ने अचानक किया गिरफ्तार; राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

Nana Patwari Arrested Indore: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी इंदौर में पुलिस ने हिरासत में लिया, वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी।
Indore Police arrests Jitu Patwari's brother, triggering political reactions across Madhya Pradesh
नाना पटवारी पुलिस हिरासत में (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jitu Patwari Brother Nana Arrested By Indore Police: मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नाना पटवारी के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस संबंध में जानकारी साझा की।

उन्होंने दावा किया कि इंदौर पुलिस ने बिना किसी अपराध या मामले की जानकारी दिए नाना पटवारी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नाना पटवारी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जीतू पटवारी से ज्ञात हुआ की अचानक इंदौर पुलिस ने बिना किसी ऑफेंस की सूचना दिए, उनके छोटे भाई नाना पटवारी को अरेस्ट कर कहा ले गई है, इसकी सूचना पटवारी परिवार को नहीं दी गई।

जीतू पटवारी के परिवार के वकील ने दी यह जानकारी

जीतू पटवारी के परिवार के वकील जय हार्डिया ने नवभारत से बातचीत में बताया कि नाना पटवारी के अचानक लापता होने की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि नाना पटवारी की कार उनके घर के पास खड़ी मिली थी लेकिन इसके बाद से उनके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। जय हार्डिया के अनुसार, नाना पटवारी के भाई भरत पटवारी की ओर से थाने में गुमशुदगी संबंधी आवेदन भी दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक परिवार को नाना पटवारी की गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने संबंधी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

वकील जय हार्डिया

प्रदेश में राजनीतिक हलचल हुई तेज

नाना पटवारी से जुड़े इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि, करीब सात वर्ष पहले चर्चित खुशी कुलवाल आत्महत्या प्रकरण में भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था।

हालांकि, उस मामले और वर्तमान जांच के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इंदौर पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही किसी व्यक्ति की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

https://youtu.be/qqPoyjpidL0?si=E5m-QZBxmT-3bpuO

Navbharat Live
navbharatlive.com