-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gangrape Of An 11th Class Student Video Recording And Extortion Of Moneypressure To Convert
11वीं की छात्रा का गैंगरेप, वीडियो रिकॉर्डिंग और पैसों की वसूली…धर्म परिवर्तन का दबाव
- Written By: रंजन कुमार
Bhopal Gang Rape Case: भोपाल में नाबालिग छात्रा से कथित गैंगरेप, वीडियो ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है। एसआईटी की जांच में ऐसे राज सामने आ रहे, जो सिस्टम को झकझोर सकते हैं।

घटनास्थल। इमेज-एआई
Bhopal Minor Girl Sexual Assault: भोपाल में 11वीं कक्षा की छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला केवल व्यक्तिगत अपराध नहीं, बल्कि गहरी और सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने अब चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह इस पूरे नेटवर्क की परतों को खंगाल रही है।
घटना की शुरुआत दोस्ती के बहाने हुई। आरोपी औसाफ अली खान ने पीड़िता को विश्वास में लेकर घुमाने के बहाने एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार में उसके साथ दरिंदगी की गई। औसाफ के साथी माज खान ने छिपकर वारदात का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को हथियार बनाकर आरोपी ने छात्रा को नर्क में धकेल दिया। आरोपियों ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता से 1 लाख रुपये की मांग की। डरी-सहमी छात्रा ने किसी तरह 40000 रुपये दिए, लेकिन हैवानियत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। ब्लैकमेलिंग के जरिए उसे बार-बार अलग-अलग कारों में ले जाकर शिकार बनाया गया।
धर्मांतरण का दबाव और नशीले पदार्थों का खेल
जांच में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या छात्रा को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करने के लिए ड्रग्स दिए गए थे। यह पैटर्न किसी बड़े संगठित अपराध की ओर संकेत करता है।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
EXCLUSIVE: ‘जल्द होगा सुधार…’, इंदौर के ‘अदृश्य’ अस्पताल पर क्या बोले MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
यह भी पढ़ें : शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला से रेप, सहेली पर साजिश में शामिल होने का आरोप
क्या यह अजमेर कांड की पुनरावृत्ति है?
पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि क्या यह मामला 1992 के चर्चित अजमेर कांड जैसी किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? क्या इन आरोपियों ने अन्य लड़कियों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाया है? जांच के घेरे में एक पुलिस कांस्टेबल की भूमिका भी है, जो संदिग्ध मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अब एसआईटी नए सिरे से पीड़िता के बयान दर्ज करेगी ताकि इस घिनौने अपराध के पीछे छिपे हर चेहरे को बेनकाब किया जा सके।
Gangrape of an 11th class student video recording and extortion of moneypressure to convert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM











