-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- School Girls Molesting Pocso Case Latur Clerk Arrested
लातूर स्कूल में शर्मनाक कांड, लिपिक गिरफ्तार, कई छात्राओं ने खोली छेड़छाड़ की पोल
- Written By: आकाश मसने
Latur News: लातूर के एक निजी स्कूल में 53 वर्षीय लिपिक को कई छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीड़िताओं की शिकायत पर तीन आरोपी पॉक्सो के तहत बुक किए गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Latur Molestation Case News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक निजी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में 53 वर्षीय लिपिक दत्तात्रय मार्तंड भुतमपल्ले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के बाद सामने आई कई छात्राएं
पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल के अनुसार, स्कूल की एक छात्रा ने शिकायत की थी कि पिछले कुछ महीनों से लिपिक भुतमपल्ले उसके साथ छेड़छाड़ करता था और अश्लील टिप्पणियां करता था। यह घटना उसने अपनी एक सहेली को बताई। इसके बाद कुछ और छात्राएं भी सामने आईं और उन्होंने भी आरोपी से जुड़े इसी तरह के अनुभव साझा किए।
इन सभी शिकायतों के एक साथ आने के बाद पीड़िताओं के समूह ने वरिष्ठ शिक्षकों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन शिक्षकों ने सबूत की मांग करते हुए किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे छात्राएं और अभिभावक दोनों आक्रोशित हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
अभिभावकों का गुस्सा
स्थिति तब गंभीर हुई जब पीड़िताओं ने अपने अभिभावकों को पूरे मामले की जानकारी दी। अभिभावक तुरंत थाने पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच गुस्साए अभिभावक स्कूल भी पहुंच गए और अधिकारियों से जवाब-तलब किया। स्कूल प्रशासन पर पीड़िताओं की शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें:- धारावी विरोध के बीच अडानी को मिला मीठी नदी का ठेका, BMC ने जल्द काम शुरू करने की बनाई योजना
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि पीड़िताओं के बयान और शिकायतों के आधार पर पुलिस ने लिपिक भुतमपल्ले के साथ दयानंद कांबले और सत्यभामा नागिमे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन में पॉक्सो कानून और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत बृहस्पतिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस अब मामले की जांच तेज कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने स्कूल प्रशासन के सामने शिकायतों को दबाने या प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं की।
School girls molesting pocso case latur clerk arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














