-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Congress Leader Rajendra Bharti Case High Court Postponed Hearing 14 July
राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Rajendra Bharti Case High Court: बैंक फ्रॉड मामले में विधायकी गंवा चुके दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को बड़ा झटका लगा। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई 14 जुलाई तक टल गई है।

राजेंद्र भारती केस की 14 जुलाई को होगी सुनवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Datia Congress Leader Rajendra Bharti Case: बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद विधायकी गंवा चुके दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अंतिम उम्मीदों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई 14 जुलाई तक टल गई, जिससे भारती की राजनीतिक उम्मीदों पर लगभग विराम लग गया है।
राजेंद्र भारती ने दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है। मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन भी लगाया गया था। 26 मई को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई निर्धारित थी लेकिन प्राथमिकता वाले मामलों की सुनवाई में समय समाप्त हो जाने के कारण राजेंद्र भारती के प्रकरण सहित कई मामलों को आगे बढ़ा दिया गया।
तीसरी बार टली सुनवाई
लगातार तीसरी बार सुनवाई टलने से भारती खेमे में मायूसी का माहौल है। गौरतलब है कि, 2 अप्रैल को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में राजेंद्र भारती को 3 वर्ष की सजा सुनाई थी। सजा सुनते ही कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
दतिया में उपचुनाव की तैयारी लगभग पूरी
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर दतिया में उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दतिया कलेक्टर ने 25 मई को आयोग को रिपोर्ट भेजकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होने की जानकारी दे दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि चुनाव आयोग अब कभी भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
क्या कहते हैं कानूनी जानकार?
कानूनी जानकारों का मानना है कि बैंक फ्रॉड और आर्थिक अपराध जैसे गंभीर मामलों में अदालत से राहत मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की राजनीतिक वापसी की संभावनाएं लगातार कमजोर होती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, विधायक को हुई सजा का यह मामला दतिया जिले के भूमि विकास सहकारी बैंक से जुड़ा है। यह मामला उस समय का है, जब राजेन्द्र भारती जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने एक बैंक लिपिक के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की एफडी में हेरफेर किया। एफडी की अवधि और उससे जुड़े दस्तावेजों में बदलाव कर तय समय से अधिक अवधि तक ऊंची ब्याज दर पर रकम निकालते रहने का आरोप भी उन पर लगाया गया है।
Congress leader rajendra bharti case high court postponed hearing 14 july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














