-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Chhindwara »
- Chhindwara Tiger Skin Skull Paws Seized Forest Department Action
Chhindwara News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाघ की खाल, खोपड़ी और पंजों के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Wildlife Smuggling Case: छिंदवाड़ा में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ की खाल, खोपड़ी और पंजों के साथ वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार तस्कर (फोटो सोर्स- नवभारत)
Chhindwara Tiger Skin Seizure Case: छिंदवाड़ा जिले में वन्यजीव संरक्षण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व हराई क्षेत्र के जामुनिया गांव में छापेमारी कर वन विभाग की टीम ने बाघ के अवशेषों के साथ वन्यजीव तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि जामुनिया गांव में कुछ लोग बाघ के अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया और एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा
वन संरक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में गठित इस टीम का नेतृत्व उपवन मंडल अधिकारी और परिक्षेत्र अधिकारी, सावरी द्वारा किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जामुनिया गांव में घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय और तेज थी कि मौके पर मौजूद आरोपियों को भागने का कोई मौका नहीं मिला। छापेमारी के दौरान वन विभाग ने आरोपियों के पास से बाघ की खाल, खोपड़ी और चार पंजे (नाखूनों सहित) बरामद किए। सभी वन्यप्राणी अवशेषों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। जब्त सामग्री को आगे की जांच और विधिक प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जीत के दावों पर दामोदर यादव का पलटवार, बोले- ‘मुंगेरीलाल के सपने छोड़ें, जनता बदलाव चाहती है’
उज्जैन में 15 दिन से नहीं हुई बारिश, सूखने लगी सोयाबीन की फसल, कर्ज में डूबे किसानों की बढ़ी चिंता
Akola News: अकोला में नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश, 97 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद
केन-बेतवा आंदोलन पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- लाठी और गिरफ्तारी से नहीं, संवाद से चलता है लोकतंत्र
आरोपियों से पूछताछ कर रही टीम
वन विभाग के अनुसार, इस मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें : मरीजों की जान से खिलवाड़: डॉक्टर और नर्स ड्यूटी से गायब, सिक्योरिटी गार्ड ने ही चढ़ा दी ग्लूकोज की ड्रिप
बड़े वन्यजीव तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं आरोपी
अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह मामला किसी बड़े वन्यजीव तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इसी कारण पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। वन विभाग ने इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है और कहा है कि जिले में अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Chhindwara tiger skin skull paws seized forest department action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता विस्फोट मामले में NIA की कार्रवाई तेज, दूसरा आरोपी गिरफ्तार; फर्जी पहचान से दिलाया था किराए पर कमरा
Jul 19, 2026 | 04:38 PMNational Awards 2026: ‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता पर प्रभास ने जताई खुशी, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 19, 2026 | 04:33 PMदौंड व इंदापुर की बुझेगी प्यास: खडकवासला बांध से मुठा नहर में पानी का विसर्जन बढ़ाकर किया गया 1,000 क्यूसेक
Jul 19, 2026 | 04:28 PMतेजस्वी की रणनीति फेल, RJD नेतृत्व से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने कहा- वापसी की संभावना नहीं
Jul 19, 2026 | 04:28 PM10 साल पुरानी डायरी में लिखे थे छोटे-छोटे सपने, बेटे ने खोला राज तो भावुक हो गए लोग
Jul 19, 2026 | 04:26 PMबुजुर्ग को घायल कर मोबाइल लूटने वाला सराईत अपराधी गिरफ्तार, नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई
Jul 19, 2026 | 04:23 PMदतिया उपचुनाव: जीत के दावों पर दामोदर यादव का पलटवार, बोले- ‘मुंगेरीलाल के सपने छोड़ें, जनता बदलाव चाहती है’
Jul 19, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM













