-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Digras 55 Tola Gold Theft Case Court Seeks Police Report
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
- Written By: आंचल लोखंडे
Digras Gold Theft Case: दिग्रस में वर्ष 2020 के 55 तोला सोना चोरी मामले में छह साल बाद नया मोड़ आया है। न्यायालय ने पुलिस की 'ए' समरी रिपोर्ट पर सवाल उठाया।

दिग्रस गोल्ड चोरी मामला- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Gold Theft: साल 2020 में दिग्रस शहर में हुई 55 तोला सोने की सनसनीखेज चोरी के मामले में करीब छह वर्ष बाद महत्वपूर्ण न्यायिक मोड़ आया है। पुलिस द्वारा न्यायालय में दाखिल की गई ‘ए’ समरी रिपोर्ट पर फरियादी ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराते हुए याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए दिग्रस न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लिया है और दिग्रस पुलिस थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तथा यवतमाल जिला पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इससे यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
याचिका के अनुसार, तालुका के ग्राम सिंगद निवासी प्रभाकर मोहनराव देशमुख ने बताया कि 12 फरवरी 2020 को अपने पुत्र के विवाह के लिए यवतमाल अर्बन बैंक के लॉकर से 55 तोला 100 मिलीग्राम सोने के आभूषण निकाले थे। उस समय इन आभूषणों की कीमत लगभग 22 लाख 4 हजार रुपये थी। जो अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। इस संबंध में दिग्रस पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
कोर्ट ने मांगा जवाब
फरियादी का आरोप है कि जांच के दौरान उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराए, लेकिन इसके बावजूद पुलिस न तो आरोपियों तक पहुंच सकी और न ही चोरी गया सोना बरामद हो सका। बाद में पुलिस ने जांच निष्फल बताते हुए न्यायालय में ‘ए’ समरी रिपोर्ट दाखिल कर दी। फरियादी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पुलिस ने जांच में आवश्यक गंभीरता नहीं दिखाई। उपलब्ध साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग नहीं किया और कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की। उन्होंने निष्पक्ष एवं प्रभावी पुनः जांच कराने तथा जांच में कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
नागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
थाने को स्पष्टीकरण देने के सख्त आदेश
फरियादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एड. मोहसिन मिर्जा ने न्यायालय में पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने दिग्रस पुलिस थाने को मामले में विस्तृत स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़े: Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
साथ ही यवतमाल जिला पुलिस अधीक्षक से भी जांच संबंधी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय के इस आदेश के बाद छह वर्षों से लंबित इस चर्चित चोरी मामले की जांच पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस न्यायालय के समक्ष क्या जवाब प्रस्तुत करती है और आगे इस मामले में न्यायालय क्या निर्देश देता है।
Digras 55 tola gold theft case court seeks police report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Aug 07, 2026 | 04:50 PMघरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 04:49 PMसुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
Aug 07, 2026 | 04:46 PM51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Aug 07, 2026 | 04:44 PMखंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












