-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bridge Iron Rods Fall Vande Bharat Train Passengers Safe Video Viral
मौत को मात! वंदे भारत पर गिरा निर्माणाधीन पुल, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाईं जिंदगियां- VIDEO
- Written By: मृणाल पाठक
रानी कमलापति स्टेशन से रीवा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद ही दुर्घटना होने से बच गई। लोको पायलेट की सूझबूझ से किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।

वंदे भारत ट्रेन पर लोहे की छड़ें गिरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रीवा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा है। ट्रेन के ट्रैक के पास निर्माणाधीन पुल के सरिए ट्रेन पर आ गिरे, जिसके चलते ट्रेन चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रानी कमलापति स्टेशन से रीवा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद ही दुर्घटना होने से बच गई। औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन के पटरियों के पास निर्माणाधीन पुल की लोहे की छड़ें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर गिर गई हैं, जिसके कारण ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई है।
इस हादसे की वजह तेज आंधी और बारिश बताई जा रही है। तेज आंधी में लोहे की छड़ों का ढांचा वंदे भारत ट्रेन पर गिर गया है। लोहे की छड़ें गिरने से वंदे भारत ट्रेन की कुछ खिड़कियों के कांच टूट गए हैं और ट्रेन के गेट भी कुछ देर तक नहीं खुले, जिसके कारण यात्रियों में दहशत फैल गई।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
वंदे भारत ट्रेन पर गिरे निर्माणाधीन पुल के सरिए यात्रियों में मचा हड़कंप, होशंगाबाद से इटारसी के बीच हुआ हादसा सामने आया ट्रेन का इनसाइड वीडियो#vandebharatexpress pic.twitter.com/qYXhrEsl3h — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) May 22, 2025
हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में लोहे की छड़ें फंस गईं जिन्हें काटकर अलग किया गया। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन काफी देर तक रुकी रही। हालांकि, हादसे से किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
इसके अलावा, लाइन टूटने से 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस, 12618 मंगला-लक्षद्वीप और 12138 पंजाब मेल भी डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई। हादसे की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
वहीं, रेलवे ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है। रेलवे के इंजीनियरों ने निर्माणाधीन पुल की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए। यह पुल प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत बनाया जा रहा है।
Bridge iron rods fall vande bharat train passengers safe video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














