-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bsf Destroys Pakistani Posts Terror Launchpad Jammu Border Video Viral
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक और स्ट्राइक! 5 पाकिस्तानी चौकियां, एक आतंकी लॉन्चपैड तबाह- BSF ने जारी किया धमाकेदार VIDEO
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान को एक बार फिर भारत की तरफ से करारा जवाब मिला है। BSF के जवानों ने जम्मू के सीमा पर बने आतंकियों का एक लॉन्चपैड और 5 पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया है।

बीएसएफ के जवानों का वीडियो
श्रीनगर: भारत के सुरक्षा बलों ने ये ठान लिया है कि आतंकियों को उनके कर्मों की सजा देकर रहेंगे। पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के खिलाफ पहले ऑपरेशन सिंदूर चलाकर उनकी हेकड़ी निकाली, अब बीएसएफ ने एक अभियान में जम्मू-कश्मीर पर पांच पाकिस्तानी चौकियां और आतंकवादियों का एक लॉन्चपैड नष्ट कर दिया। साथ ही बीएसएफ के एक्स हैंडल से एक वीडियो भी जारी किया गया है।
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा सुरक्षा बल ने एक अभियान चलाकर जम्मू सीमा से सटे पांच पाकिस्तानी चौकियां और एक आतंकियों का लॉन्चपैड पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इसकी जानकारी खुद बीएसएफ के एक अधिकारी ने दी है।
बीएसएफ के डीआईजी एसएस मंड ने बताया कि 8 मई को 45-50 आतंकियों का एक बड़ा समूह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। लेकिन पहले से सतर्क बीएसएफ ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया और भारी फायरिंग कर उन्हें पीछे धकेल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
डीआईजी ने कहा- हमने पहले ही स्थिति का वॉर-गेम कर लिया था। जब दुश्मन आगे बढ़ा तो हमारे जवानों ने सटीक और भारी फायरिंग की। महज डेढ़ घंटे में हमने उनके कई बंकरों को नष्ट कर दिया और उनकी ताकत को कमजोर कर दिया।
वहीं, बीएसएफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हमारे जवानों का जोश देखने मिलता है। साथ ही इसके कैप्शन में कुमार विश्वास की “है नमन उनको” कविता की पंक्तियां लिखी हैं। इस वीडियो के अंत में 23 मई को होने वाले बीएसएफ अलंकरण समारोह का जिक्र किया गया है।
“है नमन उनको कि जो देह को अमरत्व देकर,
इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं,
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय,
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं”
– कुमार विश्वास Join us live to celebrate the Valour and Selfless… pic.twitter.com/DbKwxeJvQ8 — BSF (@BSF_India) May 21, 2025
बीएसएफ के अधिकारी ने ये भी बताया कि बीएसएफ के इस ऑपरेशन में महिला जवानों ने भी बराबर की भागीदारी की। हमारी महिला जवानों ने भी मोर्चा संभाला और हर आदेश का पूरी ताकत से पालन किया। हमें उन पर गर्व है। डीआईजी ने यह भी कहा कि अगर दुश्मन ने दोबारा कोई हरकत की तो बीएसएफ पहले से ज्यादा ताकत से जवाब देगी।
Bsf destroys pakistani posts terror launchpad jammu border video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













