- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Fuel Conservation Mission Bjp Ashish Agarwal Big Statement
PM Modi की अपील पर बीजेपी का ईंधन बचाओ अभियान, आशीष अग्रवाल ने कही बड़ी बात; कार्रवाई की दी चेतावनी
Madhya Pradesh News: ईंधन बचत पर BJP ने सख्त चेतावनी दी है, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने नियम तोड़ने वाले भाजपा नेताओं पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी

आशीष अग्रवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Fuel Conservation Mission Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने के आवाहन के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार स्तर पर ईंधन संरक्षण को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकार का प्रतीक है, जिसे भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और आम जनता तेजी से अपना रहे हैं।
आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें ऐसा अनुशासित नेतृत्व मिला है, जिसने प्रधानमंत्री के संदेश को तुरंत लागू किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर ईंधन बचत का संदेश दिया है।
हेमंत खंडेलवाल लंबे समय से कर रहे पालन- आशीष अग्रवाल
अशीष अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वे लंबे समय से इस व्यवस्था का पालन करते आ रहे हैं और उनके काफिले में केवल एक वाहन शामिल रहता है। यह समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करता है कि किस तरह सार्वजनिक जीवन में सादगी और जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: सांची दूध हुआ महंगा, कल से जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ; जानें प्रति लीटर कितने रुपये बढ़े दाम
मामा बने लेखक…PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब ‘अपनापन’; इस दिन होगा विमोचन
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई रिटायर्ड जज की बहू की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझा केस?
MP में 1.20 लाख पद ‘डाइंग कैडर’ घोषित, यह सरकारी पद खत्म; नई नियुक्तियों पर पूर्म प्रतिबंध
भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक संदेश देना नहीं- अशीष अग्रवाल
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी के जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी इस निर्देश का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ संगठन स्तर पर कार्रवाई भी की जा रही है। भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक संदेश देना नहीं बल्कि समाज में संसाधनों के संरक्षण और अनुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें: MP News: सांची दूध हुआ महंगा, कल से जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ; जानें प्रति लीटर कितने रुपये बढ़े दाम
पार्टी ने इस नेता पर की कार्रवाई
बता दें की, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष सज्जन यादव का शक्ति प्रदर्शन ही उनके लिए मुश्किल बन गया। स्वागत के दौरान 50 से ज्यादा वाहनों का बड़ा काफिला निकाला गया, जिसे पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन के खिलाफ माना। इसके बाद संगठन ने कार्रवाई करते हुए उनकी नियुक्ति रद्द कर दी। बता दें कि पार्टी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सज्जन सिंह यादव का ये कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत के लिए की गई अपील की अवहेलना है।
Fuel conservation mission bjp ashish agarwal big statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM Modi की अपील पर बीजेपी का ईंधन बचाओ अभियान, आशीष अग्रवाल ने कही बड़ी बात; कार्रवाई की दी चेतावनी
May 14, 2026 | 05:18 PMक्या CM फडणवीस ने तोड़े नियम, एक्सपायर PUC वाली बाइक से पहुंचे विधानसभा? जानें क्या है पूरी सच्चाई
May 14, 2026 | 05:16 PMराजस्थान में 3540 टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी
May 14, 2026 | 05:15 PMहफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, हर मंडे मेट्रो डे…PM मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिए कई बड़े फैसले
May 14, 2026 | 05:09 PMMP News: सांची दूध हुआ महंगा, कल से जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ; जानें प्रति लीटर कितने रुपये बढ़े दाम
May 14, 2026 | 04:59 PMपुणे में बीच सड़क पर लहराई नंगी तलवारें और कोयते, दिवे घाट में आधी रात को भारी हंगामा; देखें खौफनाक VIDEO
May 14, 2026 | 04:42 PMशाहरुख खान की ‘किंग’ से Abhishek Bachchan का लुक लीक, हाथ में बंदूक लिए दिखे खतरनाक विलेन
May 14, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM













