MP News: BJP की प्रदेश कार्यसमिति होगी छोटी, एक सैकड़ा नाम तय! कम लेकिन दमदार वाले फॉर्मूले पर काम करेगी पार्टी

Hemant Khandelwal New BJP Team: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नया फार्मूला जल्दी ही देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश में बीजेपी अब तक की सबसे छोटी प्रदेश कार्यसमिति घोषित करने जा रही है।
Mp Bjp State Working Committee Downsizing Women Reservation Hemant Khandelwal Formula
हेमंत खंडेलवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MP BJP State Working Committee 2026: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नया फार्मूला जल्दी ही देखने को मिल सकता है। दरअसल, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे छोटी प्रदेश कार्यसमिति घोषित करने जा रही है। गौरतलब है कि, वर्तमान में कार्यसमिति में कुल 463 सदस्य है जिन्हे 150 के आस पास रखने पर विचार किया जा रह है।

इसके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या भी कुल का अधिकतम 30 प्रतिशत रखने का फार्मूला तय किया गया है। यानी ऐसे सदस्यों की संख्या 32 से अधिक नहीं होगी। यह बदलाव पिछले कार्यकालों की तुलना में बड़ा माना जा रहा है।

पिछले अध्यक्षों के कार्यकाल में थी जम्बो कार्यकारणी

ओरछा में इसी महीने प्रस्तावित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पहले संगठन में सदस्यों के चयन को लेकर मंथन तेज हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी संविधान के अनुसार कार्यसमिति को सीमित करते हुए केवल 106 सदस्यों तक रखने का निर्णय लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों वीडी शर्मा, नंदकुमार सिंह चौहान और राकेश सिंह के समय कार्यसमिति का आकार लगातार बढ़ता गया था। खासकर वीडी शर्मा के कार्यकाल तक आते-आते कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित मिलाकर कुल 463 सदस्यों की हो गई थी।

बीजेपी करेगी महिला आरक्षण लागू

कार्यसमिति में महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए 33 प्रतीशत पद महिलाओ को दिए जा सकते है, ऐसा कर बीजेपी विरोधियो को करारा जबाब देने की तैयारी में है। माना जा रहा है महिलाओ को 33 प्रतीशत आरक्षण देकर भारतीय जनता पार्टी महिलाओ के बीच पैठ बनाने की कोशिश में है।

बड़े और छोटे शहरो को बराबरी का मौका

पिछली बार भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति में बड़े शहरो का दबदबा था पर अब कार्यसमिति का अकार छोटा होने से बड़े शहरो का दबदबा कम होगा, हर जिले से एक या दो नाम ही शामिल किए जाएंगे जिससे बैलेंस बनाने की कोशिश रहेगी।

छोटी कार्यसमिति, धमाकेदार रणनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का फोकस अब कम संख्या में ज्यादा प्रभाव वाली टीम तैयार करने पर है। कार्यसमिति को सीमित करने के पीछे उद्देश्य निर्णय प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाना है, ताकि संगठनात्मक फैसले जल्दी लिए जा सकें। छोटे आकार की टीम में सक्रिय और जिम्मेदार सदस्यों को जगह देकर जमीनी स्तर पर बेहतर तालमेल स्थापित करने की रणनीति बनाई जा रही है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को सीधा लाभ मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com