किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, 50 गाड़ियों के साथ किया था शक्ति प्रदर्शन, भाजपा ने पद से हटाया

Sajjan Singh Yadav Appointment Cancelled: भिंड भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। सज्जन सिंह ने 50 से ज्यादा गाड़ियों की रैली निकाली थी।
Sajjan Singh Yadav Convoy News
सज्जन सिंह यादव और उनका काफिला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Sajjan Singh Yadav Convoy News: भिंड जिले के भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष को शक्ति प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। उनके स्वागत में 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला निकला था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी नियुक्ति को निरस्त कर दिया है।

पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। यह कार्रवाई उस कार्यक्रम के बाद की गई, जिसमें उनके स्वागत में ग्वालियर से भिंड तक करीब 50 से अधिक वाहनों का लंबा काफिला निकाला गया था।

सुर्खियों में रहा शक्ति प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार नियुक्ति के बाद समर्थकों ने सज्जन सिंह यादव का भव्य स्वागत किया और गाड़ियों का बड़ा काफिला निकाला गया। यह काफिला ग्वालियर से शुरू होकर भिंड तक पहुंचा, जिससे कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली।

आलाकमान की अपील बेअसर

सोशल मीडिया पर भी इस काफिले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की ईंधन बचत की अपील के बावजूद सज्जन सिंह द्वारा 50 गाड़ियों का काफिला निकालने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

पार्टी ने बताया अनुशासनहीनता

पार्टी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सज्जन सिंह यादव का ये कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत के लिए की गई अपील की अवहेलना है। प्रदेश संगठन ने इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। पार्टी आलाकमान की अपील के बावजूद 50 गाड़ियों का काफिला निकालने के चलते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार सज्जन सिंह यादव जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भिंड की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com