-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Yoga Challenge 10 Minute Yoga Vs Mobile Scrolling 30 Days Benefits
Yoga Challenge: सुबह 10 मिनट योग या 10 मिनट मोबाइल? 30 दिन बाद दिखेंगे ये बदलाव
- Written By: रीता राय सागर
Yoga For 30 Days: मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन स्मार्टफोन को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करके फोन और लाइफ दोनों में बिना किसी नुकसान के बैलेंस बनाया जा सकता है।

योगा चैलेंज (फोटो.एआई)
Yoga VS Phone Habit: आजकल के डिजिटल युग में मोबाइल फोन के दूर रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इससे निपटने में योगा एक प्रभावी तरीका हो सकता है, इससे न केवल फोन से दूर रहा जा सकता है, बल्कि योग की मदद से व्यस्त, सक्रिय और स्वस्थ भी रहा जा सकता है।
मोबाइल फोन को स्क्रोल करने और योगा करने से जीवन में आने वाले बदलाव पर नजर रख कर इस रोजाना की दिनचर्या में महसूस किया जा सकता है। मोबाइल फोन के पूरे इस्तेमाल से जहां सुस्ती, सिर दर्द या भारीपन सा महसूस होता है, तो वहीं योगा के नियमित अभ्यास से शरीर में फुर्ती, फोकस और खुशी की अनुभूति होती है। आइए जानते हैं योगा और फोन स्क्रोलिंग के लाभ और नुकसान के बारे में।
लगातार मोबाइल के उपयोग से होने वाले नुकसान
-
स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ाता है (Stress and Anxiety)
फोन में लगातार निगेटिव खबरें देखने से कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे आप परेशान, बेचैन और इमोशनली थका हुआ महसूस करते हैं। इससे क्रोनिक स्ट्रेस हो सकता है, जो आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर बुरा असर डालता है।
-
स्लीप डिसऑर्डर (Sleep Disorder)
फोन पर बहुत ज्यादा समय बिताने, खासकर सोने से पहले फोन से कलने वाले ब्लू लाइट के संपर्क में आने से मेलाटोनिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। इससे नींद आने में दिक्कत होती है, नींद की क्वालिटी खराब होती है और इंसोम्निया यानी नींद न आने की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
-
आंखों पर जोर और सिरदर्द बढ़ता है
लंबे समय तक फोन की स्क्रीन को घूरने से डिजिटल आई स्ट्रेन होता है, जिससे आंखें सूख जाती हैं, सिरदर्द होता है और धुंधला दिखाई देता है। चमकदार स्क्रीन के लगातार संपर्क में रहने से समय के साथ लाइट सेंसिटिविटी भी हो सकती है।
-
मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालता है (Effect on Mental Health)
लगातार फोन देखने से डर, लाचारी और डिप्रेशन की भावना बढ़ती जाती है। परेशान करने वाली खबरें बार-बार देखने से लोग नेगेटिविटी को अपने वास्तविक जीवन में महसूस करने लगते हैं। इससे रोजमर्रा के तनाव से निपटने की उनकी क्षमता कम हो जाती है।
फोन (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Morning Energy Foods: दिनभर की थकान से बचने के लिए सुबह डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा
Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट
Working Moms: ऑफिस जॉइन करने के बाद भी ऐसे जारी रखें ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे की सेहत से नहीं करना पड़ेगा समझौता
-
प्रोडक्टिविटी और फोकस कम करता है
लगातार फोन इस्तेमाल करने से ध्यान भटकता है, जिससे काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे काम में प्रोडक्टिविटी कम होती है और असल जिंदगी में होने वाली बातचीत पर ध्यान न देने के कारण पर्सनल रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है।
-
सेडेंटरी लाइफस्टाइल का खतरा
लंबे समय तक स्क्रीन देखने से ज़्यादा देर तक बैठे रहने की आदत पड़ जाती है, जिससे फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल मोटापा, खराब कार्डियो वैस्कुलर हेल्थ और कमज़ोर मांसपेशियों जैसी हेल्थ समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। से जुड़ी है।
-
गर्दन में दर्द का कारण बनता है
लंबे समय तक फोन को नीचे की ओर झुक कर देखने से गर्दन और पीठ की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, जिससे “टेक नेक” की समस्या हो सकती है। इससे लगातार दर्द, खराब पॉश्चर और लंबे समय तक रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
फोन स्क्रोलिंग (फोटो.सोशल मीडिया)
-
असल दुनिया में सोशल कनेक्शन का कमजोर होना
फोन का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल सोशल आइसोलेशन यानी अकेलापन का कारण बन सकता है, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ आमने-सामने बैठकर होने वाली बातचीत कम हो जाती है। समय के साथ, यह इमोशनल वेल-बीइंग पर असर डाल सकता है और अकेलेपन की भावना को बढ़ा सकता है।
-
डिप्रेशन का खतरा बढ़ाता है (Depression)
रिसर्च से पता चलता है कि बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम, खासकर निगेटिव कंटेंट स्क्रॉल करने से डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। इससे तुलना करने, निराशा और इमोशनल थकान की भावना बढ़ जाती है।
-
फैसले लेने की क्षमता को कम करता है
फोन स्क्रॉलिंग दिमाग में बहुत ज्यादा और अक्सर एक-दूसरे के उलट जानकारी भर देती है, जिससे तथ्यों को लॉजिकली समझना मुश्किल हो जाता है। इससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बेमतलब का डर, छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देना और गलत फैसले लेने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
स्क्रीन टाइम कम करके, सोच-समझकर स्क्रॉलिंग करके और डिजिटल डिटॉक्स ब्रेक लेकर, फोन के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से मानसिक और शारीरिक सेहत को बचाया जा सकता है।
रोजाना योग से होने वाले लाभ
स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ बीमारी का न होना नहीं है, बल्कि जीवन में खुशहाली, उत्साह का बना रहना और अच्छी सोच भी जरूरी है। आसन, प्राणायाम और ध्यान मिलकर फिटनेस का एक संपूर्ण पैकेज बनाते हैं। योग से स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक मजबूती, शारीरिक शक्ति बढ़ती है, चोट से बचाव और शरीर को डिटॉक्स करता है।
-
वजन घटाने के लिए योग (Weight loss management)
बहुत से लोगों की चाहत होती है कि वे स्लिम-ट्रिम दिखें। इसमें योग मदद करता है। सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम योग के जरिए वजन घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, योग के नियमित अभ्यास से हम इस बात के प्रति ज़्यादा जागरूक हो जाते हैं कि हमारा शरीर किस तरह का खाना मांग रहा है और हम उसे कब खा रहे हैं। इससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलता है।
-
तनाव कम करने के लिए योग (Stress Relief)
दिन में कुछ मिनट योग करना, शरीर और मन में रोज़ाना जमा होने वाले तनाव से छुटकारा पाने का एक शानदार तरीका है। योग आसन, प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने के असरदार तरीके हैं। कुछ मिनटों से शुरू करके प्रणायाम के समय को बढ़ाया जा सकता है। हम सभी को प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर शांत और सुकून भरी जगहों पर जाना पसंद है। परेशान मन को शांत करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक योग भी है।
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग (Boosts Immunity)
हमारा शारीरिक सिस्टम शरीर, मन और आत्मा का एक बेहतरीन मेल है। शरीर में कोई गड़बड़ी मन पर असर डालती है और इसी तरह, मन की बेचैनी या परेशानी शरीर में बीमारी का रूप ले सकती है में दिख सकती है। योग आसन अंगों की मालिश करते हैं और मांसपेशियों को मज़बूत बनाते हैं। साँस लेने की तकनीक और ध्यान तनाव दूर करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
-
जागरूकता के साथ जीने के लिए योग
मन लगातार किसी न किसी गतिविधि में लगा रहता है। कभी अतीत तो कभी भविष्य के बारे में सोचता रहता है, लेकिन कभी भी वर्तमान में नहीं रहता। जागरूक होकर, हम तनाव या घबराहट से खुद को बचा सकते हैं और मन को शांत कर सकते हैं। योग और प्राणायाम उस जागरूकता को पैदा करने और मन को वर्तमान पल में वापस लाने में मदद करते हैं, इससे खुश और अधिक फोकस्ड रहा जा सकता है।
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
बेहतर रिश्तों के लिए योग
योग आपके जीवनसाथी, माता-पिता, दोस्तों या अपनों के साथ आपके रिश्तों को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। शांत, खुश और संतुष्ट मन रिश्तों के संवेदनशील मामलों को बेहतर ढंग से संभाल सकता है।
-
एनर्जी बढ़ाने के लिए योग (Boosts Energy)
क्या आप दिन के आखिर में पूरी तरह थका हुआ महसूस करते हैं? लगातार कई काम एक साथ करने और भाग-दौड़ भरी दिनचर्या से काफी थकान हो गई है। रोज़ाना कुछ मिनट का योग हमें ऊर्जा से भर देता है और तरोताजा रखता है।
Yoga challenge 10 minute yoga vs mobile scrolling 30 days benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
Aug 03, 2026 | 12:44 PM14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Aug 03, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
Aug 03, 2026 | 12:28 PMबांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
Aug 03, 2026 | 12:17 PMExplainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
Aug 03, 2026 | 12:05 PMमहाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Aug 03, 2026 | 12:03 PMनागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
Aug 03, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














