Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव

Yoga Tips For Women: महिलाएं घर और बाहर की दोहरी जिम्‍मेद‍ारियां को निभाते हुए मानसिक थकान का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इन 2 योगासनों को कर सकती हैं।
3 yoga asan for mental peace and physical health to keep yourself energetic and positive
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yoga for Working Women: आज के समय में महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालती हैं। घर, परिवार, करियर, रिश्ते और अपनी पर्सनल एस्पिरेशन के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं होता। लगातार बिजी शेड्यूल और बढ़ते तनाव के कारण मानसिक थकान, चिंता और इमोशनल इंबैलेंस जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। ऐसे में योग मानसिक और इमोशनल हेल्‍थ को सही रखने में नेचुरली मदद करता है।

योग से मन और सांस के बीच बैलेंस बनता है। कुछ योगासन रोज करने से मानसिक तनाव कम होता है और मन में शांति का अनुभव होता है। आज हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो मन को शांत रखने और तनाव को कम करने में मददगार हैं।

गरुड़ासन

रोज गरुड़ासन करने से एकाग्रता बढ़ती है, मन स्थिर और शांत रहता है और शरीर का बैलेंस बेहतर होता है। इसलिए, महिलाओं को रोज इस योगासन को करना चाहिए।

योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)

गरुड़ासन करने की विधि

इस योगासन को करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं। फिर अपने पैर को दूसरे पैर के ऊपर से क्रॉस करें। इसी तरह दोनों हाथों को भी एक-दूसरे के ऊपर लपेटते हुए हथेलियों को जोड़ने की कोशिश करें। अब सामने एक प्वाइंट पर नजर टिकाएं। इस आसन में कुछ देर रहें। इसे कई बार दोहराएं।

शशांकासन

इस आसन के लगातार अभ्यास से मस्तिष्क में रक्त संचार को बढ़ावा मिलता है, जिससे तनाव, चिंता, गुस्सा और मानसिक थकान दूर होती है। मन शांत होने से चिड़चिड़ापन और क्रोध कम होता है।

योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)

शशांकासन करने की विधि

इसे करने के लिए वज्रासन में बैठें। फिर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। दोनों हाथ सामने फैलाएं और माथे को जमीन से लगाने की कोशिश करें। सामान्य गति से सांस लेती रहें। इस योगासन को भी कई बार दोहराएं। धीरे-धीरे इसका समय बढ़ा सकते हैं।

उत्तानासन

इस योगासन को रोज करने से नर्वस सिस्टम शांत रहता है, मानसिक स्‍पष्टता और सुकून का एहसास होता है और गर्दन और कंधों का तनाव कम होता है।

योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)

उत्तानासन करने की विधि

इसे करने के लिए सीधी मुद्रा में खड़ी हो जाएं। फिर पैरों को हिप्‍स की चौड़ाई जितना खोलकर खड़ी हों। धीरे-धीरे कमर से आगे की ओर झुकें और शरीर को ढीला छोड़ दें। कुछ देर इस आसन में रहकर वापस आ जाएं। इस योगासन को भी कई बार दोहराएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com