-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Pranayam For Mental Health And Stress Relief Pranayam
Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक
- Written By: रीता राय सागर
Breathing Exercise: खुश रहना जीवन का अनमोल उपहार है। जीवन में खुश रहना, फुल ऑफ एनर्जी, शांत और खुशी महसूस करना चाहिए। आज की भागदौड़ में अनहेल्दी जीवनशैली मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है।

प्रणायाम (फोटो.सोशल मीडिया)
Pranayama For Happiness: प्राणायाम एक नेचुरल और असरदार उपाय है, जो मन और तन के बीच संतुलन बनाता है। प्राणायाम सांसों पर नियंत्रण पाने का एक तरीका है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
प्राणायाम योग की वह विधि है, जिसमें श्वास को कंट्रोल और रेगुलर किया जाता है। यह मन को शांत करने, एकाग्रता बढ़ाने और आंतरिक संतुलन लाने में मदद करता है। माना जाता है कि रेगुलर प्राणायाम करने से व्यक्ति वर्तमान क्षण में जीना सीखता है और अपने अंदर ही आनंद का अनुभव करता है। कुछ स्पेशल प्राणायाम ऐसे हैं, जिन्हें मानसिक शांति और इमोशनल खुशहाली बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
अनुलोम-विलोम श्वास की सबसे अच्छी तकनीक है। इसे वैकल्पिक नासिका श्वास भी कहा जाता है। यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने और मानसिक बेचैनी को कम करने में मदद करता है। इसके निरंतर अभ्यास से तनाव कम होता है, फोकस बढ़ता है और इमोशन को कंट्रोल किया जा सकता है। अनुलोम-विलोम मन में सकारात्मकता और शांति का भाव पैदा करता है, जिससे आपको दिनभर खुशी महसूस होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Friendship Day: दोस्त सिर्फ खुशियां नहीं देते, सेहत पर डालते है सकारात्मक असर, जानिए दोस्ती का साइंस कनेक्शन
Diabetes Control Tips: हाई ब्लड शुगर से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें शुगर मैनेज
Monsoon Grocery List: बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता
PV Sindhu Bedtime Drink: सोने से पहले यह हेल्दी ड्रिंक कभी नहीं छोड़तीं पीवी सिंधु, जानें इसके फायदे
अनुलोम विलोम (फोटो.सोशल मीडिया)
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम को ‘हमिंग बी ब्रीद’ यानी मधुमक्खी की गूंज जैसी ध्वनि वाला प्राणायाम भी कहा जाता है। इसमें श्वास छोड़ते समय हल्की गुनगुनाहट की ध्वनि निकाली जाती है। इससे उत्पन्न होने वाले कंपन का प्रभाव मेंटल और इमोशनल स्ट्रेस को कम कर सकता है। भ्रामरी मन को शांत करता है, चिंता मुक्त करता है और चिड़चिड़ापन को कम करता है। इस प्राणायाम के रोजाना अभ्यास करने से मन शांत, संतुष्ट और प्रसन्न महसूस करता है।
भ्रामरी प्रणायाम (फोटो.सोशल मीडिया)
उज्जायी प्राणायाम
उज्जायी प्राणायाम को अक्सर विजयी श्वास भी कहते हैं। इसमें गले से हल्की ध्वनि उत्पन्न करते हुए धीमी और नियंत्रित श्वास ली और छोड़ी जाती है।
इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन बढ़ती है। साथ ही यह एकाग्रता सुधारने और मानसिक शांति देने में मददगार है। उज्जायी प्राणायाम इमोशनल बैलेंस बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। इससे मन शांत रहता है और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।
ये भी पढे़ं- Dehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर
शीतली प्रणायाम (फोटो.सोशल मीडिया)
शीतली प्रणायाम
शीतली प्राणायाम शरीर को कूल करने की यौगिक तकनीक है, इसे कूलिंग ब्रीद यानी शीतलता देने वाली श्वास तकनीक भी कहते है। यह विशेष रूप से तनाव या क्रोध की स्थिति में लाभकारी माना जाता है। इससे इमोशनल स्ट्रेस कम हो सकता है और मन ज्यादा शांत व स्थिर महसूस करता है। इससे आप हल्का और खुश महसूस कर सकते है।
प्राणायाम योग की एक अमूल्य देन है, जो मन में शांति और खुशी देता है। इन प्राणायाम को रेगुलर करने से तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और जीवन ज्यादा खुशहाल होता है।
Pranayam for mental health and stress relief pranayam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ground Report: इंदौर स्मार्ट सिटी की सड़कों का कच्चा सच, जूते की रगड़ में बिखर गया निर्माण; नगर निगम पर सवाल
Jul 31, 2026 | 06:08 PMसागर: 10 करोड़ का अस्पताल, लेकिन गंदगी का अड्डा! राहतगढ़ सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर
Jul 31, 2026 | 05:46 PMLava Virat V1 5G की पहली सेल शुरू, 11,999 में 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन खरीदने का मौका
Jul 31, 2026 | 05:45 PMसुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट, क्या अब बच जाएगी मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी?
Jul 31, 2026 | 05:41 PMअमेरिका से जो भारत आया था चुपके-चुपके… संसद में रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 05:41 PMमहाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव! जानें सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार ने क्या दिया जवाब
Jul 31, 2026 | 05:41 PMभोपाल में दूषित पेयजल पर बढ़ी चिंता; 19 वार्डों के पानी में फीकल कोलीफॉर्म मिलने का दावा
Jul 31, 2026 | 05:29 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM














