शहरी भविष्य के लिए जरूरी है युवाओं की भूमिका,आज विश्व शहरी दिवस पर जानिए खास

पहले के मुकाबले अब शहर काफी विकसित होने लगे है जहां पर पहले कुछ जरूरी चीजें नहीं थी वहीं पर अब हर सुविधाएं मिलने लगी है। वैश्विक शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए हर साल विश्व शहर दिवस आज यानि 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।
World Cities Day, विश्व शहर दिवस
विश्व शहर दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

World Cities Day: शहर का विकास भी अब धीरे-धीरे होने लगा है इनके विकास को लेकर सरकार भी काफी कार्य करती है। वैश्विक शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए हर साल विश्व शहर दिवस आज यानि 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। पहले के मुकाबले अब शहर काफी विकसित होने लगे है जहां पर पहले कुछ जरूरी चीजें नहीं थी वहीं पर अब हर सुविधाएं मिलने लगी है। अब कई शहर स्मार्ट सिटी की श्रेणी में आ गए है, चलिए जानते है आज विश्व शहर दिवस मनाने की कब से हुई शुरूआत।

कब से मनाया जा हाल है यह दिवस

इस दिवस के इतिहास और इसे मनाने की शुरूआत कब हुई इसकी जानकारी देते चलें तो, दिसंबर 2013 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा एक प्रस्ताव के माध्यम से विश्व शहर दिवस मनाने कि घोषणा की गई। सर्वप्रथम विश्व शहर दिवस का आयोजन वर्ष 2014 में किया गया। कहा जाता है कि,वर्ष 1976 में मानव बस्तियों पर दूसरे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने विश्व शहर दिवस की स्थापना के यूएनजीए के निर्णय को लागू किया। इस दिवस को मनाने के लिए कई संस्थाएं काम करती है जिसमें ही यूएन-हैबिटेट कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)- 11 लक्ष्य के अनुरूप स्थाई शहरों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम (यूएन-हैबिटेट), मानव बस्तियों और सतत शहरी विकास हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है।

ये भी पढ़ें- 

क्या है इस साल 2024 की थीम

यहां पर विश्व शहर दिवस के थीम की बात करें तो, हर साल थीम बदलती रहती है जिसमें इस बार विश्व शहर दिवस 2024 का विषय "शहरों के लिए जलवायु और स्थानीय कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले युवा" है। यह विषय जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने और शहरी भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका पर जोर देता है। आने वाले युग के निर्माता युवा है जो देश के विकास में काम करेंगे। इन्हें आधार मानते हुए विश्व शहर दिवस मनाया जा रहा है।

विश्व शहर दिवस का महत्व:

विश्व शहर दिवस स्थानीय और वैश्विक शहरी विकास से संबंधित सभी हितधारकों को एक साथ लाकर शहरीकरण से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने में मदद करता है।

वर्ष 2024 हेतु विश्व के शीर्ष दस शहर:

लंदन (यूनाइटेड किंगडम)

पेरिस (फ्रांस)

न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)

टोकियो (जापान)

सिंगापुर (सिंगापुर)

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)

बार्सिलोना (स्पेन)

एम्स्टर्डम (नीदरलैंड)

सियोल (दक्षिण कोरिया)

Navbharat Live
navbharatlive.com