- Hindi News »
- Entertainment »
- Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty Relief Bombay Highcourt Passport Return
रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, सुशांत केस में NCB करेगी पासपोर्ट रिटर्न, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी
Rhea Chakraborty News: सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनका पासपोर्ट वापस करने का निर्देश दे दिया है। अब जल्द ही एनसीबी पासपोर्ट रिटर्न कर देगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रिया चक्रवर्ती (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sushant Singh Rajput Case Relief Rhea Chakraborty: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को निर्देश दिया है कि वह रिया का पासपोर्ट उन्हें वापस सौंपे। यह फैसला रिया के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन कोर्ट की शर्त के तहत उन्होंने अपना पासपोर्ट एनसीबी के पास जमा किया था।
दरअसल, रिया की ओर से उनके वकील अयाज खान ने कोर्ट में दलील दी कि पासपोर्ट जमा रखने की शर्त की वजह से उनके काम में देरी हुई और कई प्रोजेक्ट्स मिस हो गए। खान ने यह भी बताया कि रिया ने जमानत की सभी शर्तों का पालन किया और कभी भी कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन नहीं किया। उनका पेशा विदेशी शूटिंग और ऑडिशन के लिए यात्रा की मांग करता है, इसलिए पासपोर्ट वापस लौटना जरूरी था।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को दिए ये आदेश
एनसीबी की तरफ से एडवोकेट एस. के. हलवासिया ने कोर्ट में तर्क दिया कि रिया चक्रवर्ती को सेलिब्रिटी होने के कारण विशेष सुविधा नहीं मिलनी चाहिए और फरार होने का खतरा हो सकता है। हालांकि, जस्टिस नीला गोखले ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी इसी तरह की सुविधा दी गई थी। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि रिया ने ट्रायल में सहयोग किया, हर विदेश यात्रा के बाद समय पर वापस लौटीं और जमानत की शर्तों का पालन किया।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया की याचिका को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि उन्हें मुकदमे के दौरान सभी सुनवाई डेट पर उपस्थित होना होगा। विदेश यात्रा से पहले रिया को कम से कम चार दिन पहले ट्रैवल डिटेल्स, होटल और फ्लाइट की जानकारी एनसीबी को देनी होगी। साथ ही उनका फोन चालू रहना चाहिए और वापसी पर अधिकारियों को सूचित करना होगा।
ये भी पढ़ें- एक्टर को हीरो दिखाने के लिए कर दी हीरोइन की बेइज्जती! शहीद कर्नल की बेटी हैं एक्ट्रेस
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद एक्ट्रेस की बदली जिंदगी
हाल ही में मीडिया से बातचीत में रिया ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत केस ने उनके परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। उन्होंने बताया कि जेल में उन्हें अपने परिवार की सबसे ज्यादा याद आई और उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता की इज्जत और सुरक्षा को ध्यान में रखा।
Sushant singh rajput case rhea chakraborty relief bombay highcourt passport return
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














