- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Over Caring Causes Breakup Importance Of Personal Space In Relationship
कहीं आपकी ज्यादा परवाह ही तो नहीं बन रही ब्रेकअप की वजह? जानें क्यों रिश्तों में जरूरी है थोड़ी दूरी
Relationship Tips: रिश्तों में प्यार और केयर जरूरी होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा परवाह कई बार घुटन और गलतफहमी की वजह बन सकती है। हेल्दी रिलेशनशिप के लिए थोड़ी पर्सनल स्पेस बेहद जरूरी होती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

भावनात्मक दूरी को दर्शाता कपल (सौ. फ्रीपिक)
Relationship Mistakes: आजकल के समय में प्यार का मतलब नजर रखना बनता जा रहा है। जहां 24 घंटे की चैटिंग और हर पर की अपडेट रिश्तों में गहराई के बजाय घुटन पैदा कर रही है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जैसे फेफड़ों को सांस लेने के लिए हवा चाहिए वैसे ही रिश्तों को जिंदा रहने के लिए दूरी जरूरी है।
कई बार हमें लगता है कि हम जितना ज्यादा समय पार्टनर के साथ बिताएंगे उतना ही प्यार गहरा होगा। लेकिन हकीकत में इसका उलटा होता है। आज के समय में रिश्तों के टूटने या उनमें कड़वाहट आने की सबसे बड़ी वजह पर्सनल स्पेस की कमी है। जब प्यार कंट्रोल में बदल जाता है तो वहां से रिश्ते का अंत शुरू होने लगता है।
ज्यादा करीबी
हर वक्त साथ रहने की चाहत धीरे-धीरे इंसान को अपनी व्यक्तिगत पहचान, शौक और दोस्तों से दूर कर देती है। मोबाइल, कॉल और चैट्स ने पार्टनर को एक-दूसरे की निगरानी करने पर मजबूर कर दिया है। जब कोई चीज हमेशा उपलब्ध होती है तो धीरे-धीरे उसकी कद्र कम होने लगती है। प्यार अब भावनाओं का मिलन नहीं, बल्कि एक ‘आदत‘ बन जाता है, जहाँ रोमांच खत्म होने लगता है और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
घुटन से पैदा होता है शक और कंट्रोल
रिश्ते में स्पेस खत्म होता है तो शक अपनी जगह बना लेता है। कहां हो? किसके साथ हो? फोन क्यों नहीं उठाया? ये सवाल प्यार नहीं बल्कि असुरक्षा की निशानी हैं। जब दो लोग हर समय एक-दूसरे के मानसिक दायरे में होते हैं तो छोटी-छोटी बातें बड़ी बहस का रूप ले लेती हैं। यहीं से रिश्ते जहरीले होने लगते हैं।
झगड़ते हुए कपल (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- क्या आपका घर भी रहता है बर्फीला? बस करें ये आसान बदलाव, हीटर की गर्मी भी फेल हो जाएगी!
दूरी क्यों है एक लव टॉनिक?
मनोविज्ञान कहता है कि थोड़ी सी दूरी प्यार को कमजोर नहीं बल्कि उसे तरोताजा करती है। इसके कई फायदे हैं।
सम्मान में बढ़ोतरी: जब आप कुछ समय अकेले या दोस्तों के साथ बिताते हैं, तो पार्टनर के लिए आपके मन में सम्मान और उसकी अहमियत बढ़ती है।
यादों का अहसास: दूरी ही साथी की कमी का अहसास कराती है और दोबारा मिलने की उत्सुकता पैदा करती है।
बेहतर संवाद: दूर रहने के बाद जब आप मिलते हैं तो आपके पास साझा करने के लिए नई बातें और अनुभव होते हैं जिससे बातचीत में गहराई आती है।
एक मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है कि आप खुद को न खोएं। अपनी रुचियों को जिंदा रखें और पार्टनर को भी वह आजादी दें। याद रखिए हाथ में रेत को जितना कसकर पकड़ेंगे वह उतनी ही जल्दी हाथ से फिसल जाएगी। रिश्तों के साथ भी ऐसा ही है।
Why over caring causes breakup importance of personal space in relationship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














