-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Keep House Warm In Winter Without Heater Tips Hindi
क्या आपका घर भी रहता है बर्फीला? बस करें ये आसान बदलाव, हीटर की गर्मी भी फेल हो जाएगी!
- Written By: प्रीति शर्मा
Natural Ways to Keep House Warm: सर्दियों में कई बार हीटर चलाने के बावजूद घर में गर्माहट नहीं बन पाती, जिसका कारण घर से जुड़ी कुछ आम गलतियां हो सकती हैं।

सर्दी में बैठी हुई महिला (सौ. फ्रीपिक)
Home Remedies in Winter: सर्दियों के मौसम में फर्श का बर्फ जैसा ठंडा होना और कमरों में सर्द हवाओं का बसना आम बात है। कई बार हीटर न होने या बिजली कटौती के कारण परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन घबराएं नहीं आप कुछ आसान ‘स्मार्ट हैक्स‘ के जरिए बिना हीटर के भी अपने आशियाने को कोजी और गर्म बना सकते हैं।
उत्तर भारत सहित कई राज्यों में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। ऐसे में घर के अंदर भी तापमान इतना गिर जाता है कि रहना मुश्किल हो जाता है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर का सहारा लेते हैं, लेकिन इनके ज्यादा इस्तेमाल से बिजली का बिल तो बढ़ता ही है साथ ही कमरे की हवा भी खुश्क हो जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से अपने घर का तापमान बढ़ाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके बड़े काम आएंगे।
कोल्ड स्पॉट्स की पहचान करें
घर को गर्म रखने का पहला नियम है कि आप उन जगहों को पहचानें जहां से ठंड अंदर आ रही है। अक्सर दरवाजे के नीचे की जगह, खिड़कियों की दरारें और फर्श की टाइलें ठंड का मुख्य कारण होती हैं। इन दरारों को कपड़े या फोम से सील कर दें ताकि क्रॉस वेंटिलेशन के जरिए गर्मी बाहर न निकले।
सम्बंधित ख़बरें
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
मोटे पर्दों का जादू
खिड़कियां कांच की होती हैं जो बाहर की ठंडक को बहुत जल्दी सोख लेती हैं। सर्दियों में पतले पर्दों की जगह गहरे रंग के भारी और मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें। ये पर्दे एक इंसुलेटर की तरह काम करते हैं और बाहर की बर्फीली हवा को अंदर आने से रोकते हैं। आप चाहें तो रात के समय खिड़कियों को पुराने कंबलों से भी ढक सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- थायराइड से लेकर हार्ट हेल्थ तक: शरीर का पावर हाउस है यह छोटा सा पोषक तत्व, आज ही करें डाइट में शामिल
सूरज की रोशनी का सही इस्तेमाल
सर्दियों में धूप किसी वरदान से कम नहीं है। दिन के समय जब भी धूप खिले, खिड़कियों के पर्दे हटा दें ताकि सूरज की प्राकृतिक गर्मी आपके कमरे को गर्म कर सके। जैसे ही सूरज ढलने लगे तुरंत खिड़कियां और पर्दे बंद कर दें ताकि दिन भर की जमा हुई गर्मी कमरे के अंदर ही कैद रहे।
फर्श पर कालीन या गलीचा बिछाएं
संगमरमर और टाइल्स के फर्श सर्दियों में सबसे ज्यादा ठंडे होते हैं, जिससे पूरे कमरे का तापमान गिर जाता है। फर्श को नंगा न छोड़ें। कमरे के बीच में एक मोटा कालीन या गलीचा बिछाएं। यह न केवल आपके पैरों को ठंड से बचाएगा बल्कि कमरे की गर्माहट को फर्श में सोखने से भी रोकेगा।
कमरों को बंद रखें
यदि आपके पास बड़े कमरे हैं या आप किसी कमरे का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसके दरवाजे बंद रखें। छोटे स्थानों को गर्म रखना आसान होता है। दरवाजे बंद रखने से हवा एक ही जगह केंद्रित रहती है और शरीर की गर्मी व अन्य स्रोतों से कमरा जल्दी गर्म हो जाता है।
ये छोटे-छोटे बदलाव न केवल आपकी जेब बचाएंगे बल्कि आपको एक सुरक्षित और गर्म वातावरण भी देंगे। तो इस बार हीटर चलाने से पहले इन देसी नुस्खों को जरूर आजमाएं।
How to keep house warm in winter without heater tips hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
Jul 25, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: आज इन जिलों में बरसेगी आफत, पुणे-मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Jul 25, 2026 | 05:55 AMAaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














