- Hindi News »
- Lifestyle »
- Vitamin E Is Beneficial For Hair And Face
बालों से लेकर चेहरे के लिए फायदेमंद है विटामिन ई, जानिए किन चीजों से मिलता है ये पोषक तत्व
Benefits of Vitamin E: हमारे शऱीर में कुछ पोषक तत्व मौजूद है तो बालों और चेहरे किी सेहत को बनाएं रखते है। इसमें ही विटामिन ई ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में चर्बी वाले हिस्सों में होता है।
- Written By: दीपिका पाल

विटामिन ई के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Vitamin E: हमारी अच्छी सेहत के लिए विटामिन और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक की जरूरत होती है। अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से सेहत पर तो बुरा असर पड़ता ही है लेकिन यह बालों और चेहरे की खूबसूरती को भी बिगाड़ कर रख देता है। आप शायद जानते नहीं होंगे, हमारे शऱीर में कुछ पोषक तत्व मौजूद है तो बालों और चेहरे किी सेहत को बनाएं रखते है। इसमें ही विटामिन ई ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में चर्बी वाले हिस्सों में जमा होता है और लंबे समय तक असर करता है।
फ्री रेडिकल्स के खिलाफ प्रभावी
यहां पर अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर में मौजूद ‘फ्री रेडिकल्स’ के खिलाफ प्रभावी होता है। दरअसल ये फ्री रेडिकल्स हमारे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और हमें बीमार बना सकते हैं। विटामिन ई इनसे लड़कर हमें सुरक्षित रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fitkari:फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां होंगी, इस्तेमाल का तरीका सही हो, यहां जानिए
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Summer Skincare: गर्मियों में भी आपका चेहरा करेगा ग्लो, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें
जानिए विटामिन ई के कई सारे फायदे
अगर आप विटामिन ई का सेवन करते है तो आपको इसके कई सारे फायदे मिलते है चलिए जानते है इनके बारे में…
1-चेहरे के लिए
आज के समय में धूल, धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा पर जल्दी बूढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं, लेकिन अगर शरीर में विटामिन ई की मात्रा सही हो, तो त्वचा लंबे समय तक कोमल, चमकदार और जवां बनी रहती है। यानि बालों और त्वचा को अंदरूनी और बाहरी तौर पर स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए विटामिन ई जरूरी पोषक तत्व है। यह त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देता है, और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। यही वजह है कि ज्यादातर मॉइस्चराइजर और फेस क्रीम में विटामिन ई मिलाया जाता है।
2- बालों के लिए
बालों के लिए भी विटामिन ई बेहद फायदेमंद भूमिका निभाता है। यह खास तरह का पोषक तत्व विटामिन ई बालों की जड़ों तक खून पहुंचाने में मदद करता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं और टूटते नहीं हैं। यह बालों को रूखा और बेजान होने से भी बचाता है। कई लोग विटामिन ई का तेल अपने सिर में लगाते हैं जिससे बालों की चमक बढ़ती है और लंबाई भी। यहां तक कि अगर सिर की त्वचा में खुजली या डैंड्रफ की समस्या हो, तो विटामिन ई वाला तेल राहत पहुंचा सकता है।
3- दिल के रोगियों के लिए
दिल के रोगियों के लिए विटामिन ई फायदेमंद होता है। विटामिन ई का सेवन करने से दिल को अंदरूनी तौर पर फायदा मिलता है। यह खून के थक्के बनने से रोकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। साथ ही आंखों की रोशनी, मांसपेशियों की ताकत और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- अब मिनटों में ठीक होगा बोन फ्रैक्चर, चीन के वैज्ञानिकों ने तैयार किया दुनिया का पहला ‘बोन ग्लू’
किन चीजों में होता है विटामिन ई
आपको बताते चलें, विटामिन ई जैसा पोषक तत्व हमें प्राकृतिक चीजों से भी मिल जाता है। इसमें बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, पालक, सरसों का साग, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज। इसके अलावा सूरजमुखी का तेल, जैतून का तेल और मक्का का तेल भी इसके अच्छे स्रोत हैं। आजकल बाजार में विटामिन ई की कैप्सूल या तेल भी मिलते हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह से लिया जा सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
Vitamin e is beneficial for hair and face
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
May 12, 2026 | 03:55 PMमुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
May 12, 2026 | 03:54 PMमुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














