- Hindi News »
- Lifestyle »
- Cracked Heels Winter Home Remedies
ठंड के मौसम में फट रही हैं एड़ियां, तो आजमाइए तो ये नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम
Foot Care in Winter:सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान? जानिए घरेलू नुस्खे, तेल, एलोवेरा और आसान उपाय जो एड़ियों को बनाएंगे मुलायम और दर्द से राहत देंगे।
- Written By: सीमा कुमारी

फटी एड़ियों से निजात पाने के घरेलू नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया)
Cracked Heels in Winter:सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ठंडी हवाओं के कारण शरीर की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, होंठ फटने लगते हैं और सबसे ज्यादा अगर परेशानी होती है वो एड़ियों के फटने से होती है। फटी एड़ियां न सिर्फ देखने में खराब लगती हैं, बल्कि कई बार दर्द और जलन का कारण भी बन जाती हैं।
अक्सर लोग फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये क्रीम उम्मीद के मुताबिक असर नहीं दिखातीं। ऐसे में लोग निराश हो जाते हैं और समस्या और बढ़ने लगती है।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
Fitkari: क्या चेहरे की झाइयों ने छीन ली है चमक? फिटकरी के इस नुस्खे से लौट आएगी चेहरे की रंगत
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
-
नारियल तेल का इस्तेमाल
फटी एड़ियों की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कारगर नुस्खा होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोकर अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद एड़ियों पर नारियल तेल लगाकर हल्की मसाज करें और मोज़े पहन लें। रोज़ाना करने से एड़ियां मुलायम होने लगती हैं।
-
शहद का प्रयोग
शहद में प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र गुण होते हैं। गुनगुने पानी में थोड़ा शहद मिलाकर पैरों को 15 मिनट तक भिगाकर रखना भी अच्छा होता है। यह त्वचा को नमी देता है और दरारें भरने में मदद करता है।
-
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल एड़ियों की जलन और रूखापन दूर करता है। रात में एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाकर मोज़े पहन लें। नियमित इस्तेमाल से फटी एड़ियां जल्दी ठीक होती हैं।
-
ग्लिसरीन और गुलाब जल
ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। यह मिश्रण त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है।
-
दूध और बेकिंग सोडा
गुनगुने दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पैरों को 10–15 मिनट तक भिगोएं। इससे मृत त्वचा निकलती है और एड़ियां साफ़ व मुलायम होती हैं।
-
प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल
नहाने के बाद प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से एड़ियों को रगड़ें। इससे जमी हुई डेड स्किन हटती है, लेकिन ज़्यादा ज़ोर न लगाएं।
ये भी पढ़ें- सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है अंजीर-दूध का सेवन, जानिए बनाने का तरीका
एड़ियों को फटने से बचाने के लिए जरूरी टिप्स
- रोज़ाना पैरों को मॉइस्चराइज़ करें
- ज्यादा देर तक खुले पैर न रखें
- सूती मोज़े पहनें
- पर्याप्त पानी पीएं
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर एड़ियों में ज्यादा दर्द, खून या इंफेक्शन हो, तो घरेलू नुस्खों के बजाय डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Cracked heels winter home remedies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
May 21, 2026 | 07:03 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक
May 21, 2026 | 06:59 AMAshok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
May 21, 2026 | 06:57 AMNavabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














