- Hindi News »
- Lifestyle »
- Vaishakh Purnima Will Be Celebrated On 23rd May 2024
23 मई को है ‘वैशाख पूर्णिमा’2024, जानिए इस दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व, और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा करता है, उनकी कथा का पाठ करता है और भगवान को केले की फली, तुलसीदल आदि का भोग लगाता है।
- Written By: दीपिका पाल

वैशाख पूर्णिमा 2024 ( File Photo)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि बड़ा महत्व रखता है। इस बार वैशाख महीने की पूर्णिमा यानी वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2024) 23 मई 2024 को मनाई जाएगी। यह हिंदू नव वर्ष की यह दूसरी पूर्णिमा होगी। इस दिन व्रत, दान पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस पवित्र दिन का उपवास रखते हैं, उन्हें दिव्य शक्तियां प्राप्त होती हैं, साथ ही उनके घर पर माता लक्ष्मी का वास सदैव के लिए हो जाता है। आइए जानें वैशाख पूर्णिमा कब है, वैशाख पूर्णिमा का व्रत और स्नान दान किस दिन होगा। पूजा का मुहूर्त क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
आज है ‘बुद्ध पूर्णिमा’, गौतम बुद्ध के ये 10 विचार दूर कर देंगे जीवन की परेशानियां, पालन करके देख लीजिए
अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि इन चीजों को खरीदना भी होता है बड़ा शुभ, जानिए वो कौन सी चीजें है
अक्षय तृतीया के दिन घर में इन 3 स्थानों पर अवश्य जलाएं दीए, माता लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
‘वरूथिनी एकादशी’ अप्रैल के अंतिम सप्ताह में, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
तिथि एवं शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 22 मई, 2024 दिन बुधवार शाम 6 बजकर 47 मिनट पर वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 23 मई गुरुवार शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए वैशाख पूर्णिमा 23 मई, 2024 को मनाई जाएगी। चंद्रोदय समय – शाम 7 बजकर 12 मिनट पर।
पूजा विधि
पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजन के बाद ब्राह्मण को पानी से भरा घड़ा और पकवान आदि का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन दान करने से गोदान के समान फल मिलता है। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद ही भोजन करना चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन शक्कर और तिल का दान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। पुराणों के अनुसार वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को पूजा-उपासना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
महत्व
हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलते हैं। इस दिन अपनी वस्त्र, धन, अन्न और फल का दान करने अति उत्तम माना जाता है। इसके अलावा इस दिन बर्तन, अनाज और सफेद वस्त्र का दान करना भी लाभकारी होता है।
Vaishakh purnima will be celebrated on 23rd may 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Crash: आज भारतीय शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 83052 और निफ्टी 25641 पर टूटे
Feb 24, 2026 | 09:39 AMसफेद जूतों पर आ गया है पीलापन? टूथपेस्ट के इस सीक्रेट हैक से 5 मिनट में चमकाएं अपने स्नीकर्स
Feb 24, 2026 | 09:31 AMनीट की तैयारी का दबाव बना रहे पिता के लिए ‘कसाई’ बना बेटा, मार दी गोली; टुकड़े कर ड्रम में भरा, ऐसे खुला राज
Feb 24, 2026 | 09:26 AMब्रिटेन में रिफॉर्म यूके पार्टी का बड़ा ऐलान… पाकिस्तान समेत 6 देशों के वीजा पर लगेगा बैन
Feb 24, 2026 | 09:16 AMबजट सत्र शुरू: वाढवण बंदरगाह से समृद्धि विस्तार तक, विदर्भ बनेगा स्टील कॉरिडोर; विकास का रोडमैप पेश
Feb 24, 2026 | 09:14 AMउदयपुर में शुरू हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में, शाही डिनर से जश्न का आगाज
Feb 24, 2026 | 09:08 AMओबीसी आरक्षण पर फैसला बाकी, महाराष्ट्र के 22 ZP चुनाव फिर टले, 50% सीमा से ज्यादा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Feb 24, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














