-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Today Is Buddha Purnima
आज है ‘बुद्ध पूर्णिमा’, गौतम बुद्ध के ये 10 विचार दूर कर देंगे जीवन की परेशानियां, पालन करके देख लीजिए
- Written By: सीमा कुमारी
बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध हैं। इन्हें भगवान विष्णु का दसवां अवतार भी माना जाता है। गौतम बुद्ध के उपदेशों को जीवन में उतार लेने से हमारी सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार (सौ.सोशल मीडिया)
Buddha Purnima 2025: आज 12 मई को देशभर पर ‘बुद्ध पूर्णिमा’ मनाई जा रही है। हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु के नौवें अवतार का जन्म हुआ था। इसलिए यह तिथि बौद्ध और हिंदू दोनों धर्मों के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस दिन भगवान बुद्ध का सिर्फ जन्म ही नहीं बल्कि इसी तिथि को वर्षों वन में भटकने व कठोर तपस्या करने के पश्चात बोधगया में बोधिवृक्ष नीचे बुद्ध को सत्य का ज्ञान हुआ।
बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान-दान के साथ महात्मा बुद्ध के शिक्षाओं के प्रसार-प्रचार का भी बहुत महत्व है। आपको बता दें, बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के मानने वाले अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। वहीं, हिंदू धर्म में भी इनकी पूजा होती है इन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ऐसे में आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आइए जानते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार-
भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार :
क्रोध
भगवान गौतम बुद्ध का मानना था कि क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। हमेशा क्रोध में रहना, गर्म कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के सामान होता है। इसमें हमारा हाथ भी जलता है।
ईर्ष्या
कहते हैं, क्रोध की तरह ईर्ष्या भी व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है। किसी के प्रति नफरत और ईर्ष्या रखने से जीवन में कोई भी खुशी नहीं प्राप्त की जा सकती। इसलिए किसी के प्रति नफरत और ईर्ष्या नहीं रखनी चाहिए।
शंका
गौतम बुद्ध का कहना था कि, शक से भी हमेशा बचना चाहिए। बेवजह किसी पर कभी भी शक नहीं करना चाहिए। शक लोगों को अलग कर देता है।
अज्ञानी
भगवान गौतम बुद्ध के अनुसार, अज्ञानी व्यक्ति से कभी भी उलझना और बहस नहीं चाहिए। अज्ञानी व्यक्ति बैल के समान होता है। वह ज्ञान में नहीं, सिर्फ आकार में बड़ा दिखता है।
दुख
न ही सुख स्थायी और न ही दुख। बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए और हमेशा रोशनी की तलाश करनी चाहिए।
समय
कहते हैं, जो बुरा समय बीत गया हो, उसको याद नहीं करना चाहिए। भविष्य के लिए सपने नहीं देखना चाहिए, बल्कि वर्तमान में ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
साधना
जीवनभर बिना ध्यान के साधना करने की अपेक्षा जीवन में एक दिन समझदारी से जीना कहीं अच्छा है।
सेहत
व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे स्वास्थ्य का जिम्मेदार स्वयं होता है। इसीलिए खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए।
आध्यात्मिक जीवन
जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती वैसी ही मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
सत्य
तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं सूर्य, चंद्रमा और सत्य।
Today is buddha purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
Jul 10, 2026 | 12:52 PMAryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMजम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMWardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर
Jul 10, 2026 | 12:48 PMकेरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी
Jul 10, 2026 | 12:47 PMओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
Jul 10, 2026 | 12:46 PMनितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














