- Hindi News »
- Religion »
- On The Day Of Akshaya Tritiya You Must Light Diyas At These 3 Places In The House
अक्षय तृतीया के दिन घर में इन 3 स्थानों पर अवश्य जलाएं दीए, माता लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। इस दिन खरीदारी के अलावा दीपदान करने का भी महत्व है। ऐसे में आइए जानें इस दिन घर में कौन सी जगह पर दीपक लगाने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

अक्षय तृतीया के दिन घर में 3 जगह जलाएं दीपक (सौ.सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya 2025: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। इस बार यह पावन पर्व 30 अप्रैल को पूरे देश भर में मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
आपको बता दें, यह तिथि अपने आप में अबूझ मानी जाती है, यानी कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कभी क्षीण नहीं होता, इसीलिए इस दिन की विशेष मान्यता है। इस दिन को खासतौर पर समृद्धि, सौभाग्य और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
इस दिन खरीदारी के अलावा दीपदान करने का भी महत्व है। ऐसे में आइए जानें इस दिन घर में कौन सी जगह पर दीपक लगाने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है, मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
Vaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
Buddha Purnima:1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, जानिए विधिवत पूजा की अपार महिमा
Vaishakh Purnima: मई में कब है वैशाख पूर्णिमा? इस दिन करें ये 5 उपाय, चमकेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-शांति
घर में 3 जगह जलाएं दीपक
उत्तर दिशा में दीपक
अक्षय तृतीया के दिन उत्तर दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। घर के उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया पर घर में इस दिशा में दीपक जलाने से धन, वैभव और सुख-शांति की प्राप्ति होती है और बरकत का वास होता है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन इस दिशा में दीपक जलाना न भूलें।
पानी रखने की जगह
अक्षय तृतीया के दिन पानी रखने की जगह पर भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है अक्षय तृतीया की शाम यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। मान्यता है कि इससे पितरों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और आने वाले संकट टल जाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
घर का मुख्य द्वार
अक्षय तृतीया की शाम घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का मिट्टी का दीपक लगाएं। यहीं से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और देवी लक्ष्मी वहीं विराजमान होती है जहां उजाला और सफाई हो यहां दीपक लगाने से धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।
On the day of akshaya tritiya you must light diyas at these 3 places in the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














