- Hindi News »
- Religion »
- Not Just Gold Buying These Things On Akshaya Tritiya Is Also Considered Auspicious
अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि इन चीजों को खरीदना भी होता है बड़ा शुभ, जानिए वो कौन सी चीजें है
अक्षय तृतीया के दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कभी क्षीण नहीं होता, इसीलिए इस दिन की विशेष मान्यता है।अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा और भी कई चीजें खरीदना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं इस बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी

अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा ये चीजें भी खरीदे (सौ.सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। आपको बता दें, यह तिथि अपने आप में अबूझ मानी जाती है, यानी कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है।
शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कभी क्षीण नहीं होता, इसीलिए इस दिन की विशेष मान्यता है। इस दिन को खासतौर पर समृद्धि, सौभाग्य और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा और भी कई चीजें खरीदना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीद सकते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
Vaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
Buddha Purnima:1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, जानिए विधिवत पूजा की अपार महिमा
Vaishakh Purnima: मई में कब है वैशाख पूर्णिमा? इस दिन करें ये 5 उपाय, चमकेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-शांति
अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा ये चीजें भी खरीदे
घर खरीदना शुभ
अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा आप घर भी खरीद सकते है। अगर आप नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अक्षय तृतीया का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है। इस दिन नया घर खरीदना शुभ होता है और इसमें बढ़ोत्तरी होती है।
कहते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन घर खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा,नए घर में प्रवेश के लिए भी अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ होता है। इसके लिए आपको पंडित से मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं है।
चांदी के बने आभूषण खरीदना शुभ
आमतौर पर लोग अक्षय तृतीया के दिन सोने के आभूषण खरीदते है। लेकिन सोने के बढ़ते दाम को देखते हुए सोना खरीदना सबके बस की बात नहीं है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा चांदी के आभूषण भी खरीद सकते है। इस दिन चांदी के आभूषण घर में लाने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
नया वाहन खरीदना शुभ
अक्षय तृतीया के दिन सोने के आभूषण और घर खरीदने के अलावा आप नया वाहन भी खरीद सकते है। घर में नया वाहन लाने के बारे में सोच रहे हैं तो 30 अप्रैल अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ है। इस दिन नया वाहन लाना अच्छा माना जाता है और इसके लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त होता है। अक्षय तृतीया के दिन नया वाहन खरीदें और विधि-विधान के साथ उसका पूजन करें।
Not just gold buying these things on akshaya tritiya is also considered auspicious
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














