-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Varuthini Ekadashi In The Last Week Of April
‘वरूथिनी एकादशी’ अप्रैल के अंतिम सप्ताह में, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: सीमा कुमारी
मान्यता के अनुसार वरूथिनी एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं वरूथिनी एकादशी की डेट, शुभ मुहूर्त, पारण टाइम और पूजा विधि के बारे में।

वरूथिनी एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)
Varuthini Ekadashi 2025: वैशाख महीना शुरू हो गया है। हिन्दू धर्म में वैशाख माह सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाली एकादशी यानी वरूथिनी एकादशी व्रत सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस बार ये एकादशी 24 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर भक्त भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखा जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार वरूथिनी एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं वरूथिनी एकादशी की डेट, शुभ मुहूर्त, पारण टाइम और पूजा विधि के बारे में।
क्या है वरूथिनी एकादशी डेट और शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
योगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
योगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
योगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 अप्रैल को शाम 04 बजकर 43 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 24 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर तिथि खत्म होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय तिथि का अधिक महत्व है। इस प्रकार से 24 अप्रैल को वरूथिनी एकादशी मनाई जाएगी।
जानिए वरूथिनी एकादशी 2025 पारण समय
बता दें कि, एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। वरूथिनी एकादशी का व्रत का पारण 25 अप्रैल को किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण का टाइम सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक है।
व्रत का पारण करने के बाद विशेष चीजों का दान भी जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वादशी तिथि दान करने से एकादशी व्रत का पूरा फल मिलता है।
ऐसे करें वरुथिनी एकादशी पूजा
वरुथिनी एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं।
इसके बाद स्नान करें।
अब आप पूजा स्थान को स्वच्छ करके गंगाजल छिड़क लीजिए।
फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लीजिए।
इसके बाद आप भगवान विष्णु की प्रतिमा पर चंदन लगाएं और फूल माला अर्पित करिए।
अब आप घी का दीया जलाएं और पंचामृत का भोग लगा लीजिए।
फिर व्रत कथा पढ़िए और अंत में आरती करें।
इस दिन आप अनाज का भोग भगवान को गलती से भी अर्पित न करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
क्या है वरुथिनी एकादशी महत्व जानिए
हिन्दू धर्म में वरुथिनी एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। इस व्रत करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इस दिन जो भी सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करता है उसे संतान सुख की प्राप्ति होती है।
इस दिन भक्ति और मुक्ति के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करिए, भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
Varuthini ekadashi in the last week of april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
Jul 10, 2026 | 12:52 PMAryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMजम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMWardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर
Jul 10, 2026 | 12:48 PMकेरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी
Jul 10, 2026 | 12:47 PMओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
Jul 10, 2026 | 12:46 PMनितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














