- Hindi News »
- Lifestyle »
- Unique And Creative Happy Holi Wishes 2026 Messages In Hindi
Holi Wishes 2026: हैप्पी होली बोलकर हो गए हैं बोर? इस बार इन खास संदेशों के साथ घोलें रिश्तों में प्यार का रंग
Happy Holi Wishes 2026: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि रिश्तों में प्यार और अपनापन घोलने का भी मौका होता है। अगर आप हर साल एक ही तरह से हैप्पी होली कहकर बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई करें।
- Written By: प्रीति शर्मा

होली की शुभकामनाएं देते प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
Holi Wishes In Hindi: रंगों का त्योहार होली अपने साथ ढेरों खुशियां और मौज मस्ती लेकर आता है। गुलाल, गुजिया और ठंडाई की तैयारियों के बीच सबसे बड़ा काम होता है अपनों को शुभकामना संदेश भेजना। अक्सर हम जल्दबाजी में वही पुराने कॉपी-पेस्ट मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं जिन्हें लोग बिना पढ़े ही छोड़ देते हैं। लेकिन 2026 की यह होली कुछ अलग होनी चाहिए।
इस बार अपनों को आप वही पुराना हैप्पी होली का मैसेज भेजने की जगह कुछ खास तरीके से शुभकामनाएं भेज सकते हैं जो अपने के दिल में उतर जाएगी और रिश्तों में मिठास घुल जाएगी।
- रंगों की बरसात हो, खुशियों की सौगात हो,
इस होली 2026 आपका हर दिन खास हो। - गुलाल का रंग और अपनों का संग,
आपके जीवन में भर दे खुशियों के अनगिनत रंग। - इस होली सिर्फ चेहरे ही नहीं,
रिश्तों पर भी प्यार का रंग चढ़ाएं। - बीते गिले-शिकवे सब आज मिटा दें,
होली के रंगों से नई शुरुआत सजा लें। - जैसे रंग मिलकर बनाते हैं इंद्रधनुष,
वैसे ही आपका जीवन बने खुशियों से भरपूर।
यह भी पढ़ें:- भूल जाएंगे बाजार की चाट! घर पर इस सीक्रेट तरीके से बनाएं हलवाई जैसी दही पापड़ी, जानें रेसिपी
- मिठास गुजिया की, ठंडाई की ठंडक,
और अपनों का प्यार यही है होली की असली चमक। - हर रंग कुछ कहता है, हर रंग कुछ लाता है,
होली का ये त्योहार खुशियों का पैगाम सुनाता है। - इस बार होली पर बस इतना सा काम करें,
जो रूठे हैं उन्हें प्यार से अपने नाम करें। - रंगों सा खूबसूरत हो आपका हर ख्वाब,
होली 2026 लाए खुशियों का बेहिसाब हिसाब। - खुशियों के रंग, प्यार की पिचकारी,
मुबारक हो आपको होली की ये रंगीन सवारी।
सिर्फ एक लाइन में भेजें शुभकामनाएं
- रंगों का त्योहार आपके जीवन में खुशियों के सभी रंग भर दे। होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- प्यार, खुशियों और मिठास से भरी हो आपकी होली।
- होली के पावन अवसर पर आपका जीवन रंगीन और सुखमय हो।
- इस होली आपके सारे गिले-शिकवे दूर हों और रिश्तों में मिठास घुल जाए।
- भगवान आपको सेहत, सफलता और खुशियां दें। होली मुबारक!
शुभकामनाएं भेजते समय केवल मैसेज न भेजें बल्कि साथ में उस व्यक्ति का नाम लिखें या उनके साथ बिताई कोई पुरानी फोटो लगाएं। इससे सामने वाले को महसूस होता है कि आपने उन्हें खास समय दिया है। इस तरह भेजी गई शुभकमानाएं बहुत ही प्यारी मैसेज देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मुला-मुठा नदी बचाने की तैयारी, हाउसिंग सोसायटी के STP पर लगेंगे सेंसर
विरार ओवरब्रिज पर बैन के बावजूद दौड़ी प्राइवेट बस, फोटो खींचने पर पुलिस ने नागरिक का मोबाइल छीना
12 साल बाद रानी बाग में गूंजेगी एशियाटिक शेरों की दहाड़? गुजरात से लाने की तैयारी तेज
भूल जाएंगे बाजार की चाट! घर पर इस सीक्रेट तरीके से बनाएं हलवाई जैसी दही पापड़ी, जानें रेसिपी
Unique and creative happy holi wishes 2026 messages in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-पिंपरी की हवा में ‘सीमेंट का जहर’! हर साल 50 हजार टन धूल घुलने का दावा
Mar 02, 2026 | 01:26 PMकुवैत के आसमान में कोहराम: अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश, ईरान ने किया मार गिराने का दावा
Mar 02, 2026 | 01:23 PM61,000 से अधिक घरकुल अटके, प्रशासनिक उदासीनता और रेत संकट से लाभार्थियों को झटका
Mar 02, 2026 | 01:17 PMपुणे में मुला-मुठा नदी बचाने की तैयारी, हाउसिंग सोसायटी के STP पर लगेंगे सेंसर
Mar 02, 2026 | 01:17 PMSapna Choudhary The 50: अपराधियों की महफिल में डांस करने पहुंचीं सपना चौधरी, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार
Mar 02, 2026 | 01:17 PM‘भारत शांति का पक्षधर…’, कनाडाई प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, मुलाकात के बाद मार्क कार्नी ने की जमकर तारीफ
Mar 02, 2026 | 01:14 PMफाल्गुन पूर्णिमा 2026 क्यों है बड़ा खास? जानिए बनते दुर्लभ संयोग और इसकी महिमा
Mar 02, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM













