- Hindi News »
- Entertainment »
- Sapna Choudhary 35 Cases Stage Performance Controversy Criminal Event Revelation
Sapna Choudhary The 50: अपराधियों की महफिल में डांस करने पहुंचीं सपना चौधरी, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार
Sapna Choudhary Confession: सपना चौधरी ने खुलासा किया कि उनके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर स्टेज शोज से जुड़े हैं। सपना ने अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस और बदसलूकी की घटना भी साझा की।
- Written By: सोनाली झा

सपना चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Sapna Choudhary Harassed At Event: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों रियलिटी शो The 50 में नजर आ रही हैं। शो के दौरान सपना ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। सपना ने बताया कि उनके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर उनके स्टेज शोज से जुड़े हैं।
सपना चौधरी ने कहा कि पहले उनके कार्यक्रमों में अक्सर अफरा-तफरी मच जाती थी। भीड़ बेकाबू हो जाती, झगड़े होते और कई बार तोड़-फोड़ तक की नौबत आ जाती थी। इन घटनाओं के चलते उन्हें कुछ इलाकों जैसे बागपत, मेरठ और बड़ौत में बैन भी झेलना पड़ा। सपना ने स्वीकार किया कि उस दौर में हालात संभालना बेहद मुश्किल था और उन्हें काफी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।
अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस
सपना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक खौफनाक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वह और उनकी मां हर ऑफर स्वीकार कर लेते थे। एक बार देर रात परफॉर्मेंस का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने तुरंत मान लिया। जब वह लोकेशन पर पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गईं। करीब 25-26 टेबल सजी थीं और हर टेबल पर खुलेआम हथियार रखे थे। माहौल बेहद डरावना था। वहां लगभग 50-55 लोगों के सामने उन्हें परफॉर्म करना था।
सम्बंधित ख़बरें
Akshay Kumar Film: ‘भूत बंगला’ के बीच भावुक हुए अक्षय कुमार, असरानी संग 12 फिल्मों का सफर किया याद
Peddi Movie Update: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म
Naagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: तुलसी-मिहिर के रिश्ते में नई हलचल, करण-नंदिनी के बीच बढ़ा शक
स्टेज पर हुई बदसलूकी
सपना ने कहा कि उस वक्त वह अंदर से काफी घबरा गई थीं, लेकिन मजबूरी में स्टेज पर जाना पड़ा। परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स स्टेज पर आया और उनके कान में कुछ कहकर चला गया। शोर-शराबे के कारण सपना कुछ समझ नहीं पाईं। थोड़ी देर बाद वही शख्स पीछे से आया और उन्हें किस करके भाग गया। इस घटना से सपना हिल गईं। उन्होंने तुरंत परफॉर्मेंस रोक दी और बैकस्टेज चली गईं।
सपना चौधरी की मां ने किया कड़ा विरोध
सपना की मां ने इस हरकत का कड़ा विरोध किया और वहां से तुरंत निकलने का फैसला किया। हालांकि आयोजकों ने पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन अंततः मां-बेटी वहां से निकल गईं। सपना चौधरी ने कहा कि ऐसे अनुभवों ने उन्हें मजबूत बनाया। बाद में बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उनकी छवि और करियर दोनों में सकारात्मक बदलाव आए। आज वह इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं, लेकिन उनकी यह आपबीती उनके संघर्ष की कहानी बयां करती है।
Sapna choudhary 35 cases stage performance controversy criminal event revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ‘जंग’ की तैयारी! PSL के बीच विदेशी खिलाड़ियों ने थामी मशीन गन
Apr 15, 2026 | 08:50 PMAkshay Kumar Film: ‘भूत बंगला’ के बीच भावुक हुए अक्षय कुमार, असरानी संग 12 फिल्मों का सफर किया याद
Apr 15, 2026 | 08:50 PMसेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड, ड्यूटी में सतर्कता के लिए सम्मान
Apr 15, 2026 | 08:37 PMभाप के इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक, कैसा रहा भारतीय रेलवे का 173 साल का लंबा सफर
Apr 15, 2026 | 08:26 PMPakistan Cricket Board ने मसूद को टेस्ट कप्तान बनाए रखा, सरफराज बन सकते हैं कोच: रिपोर्ट
Apr 15, 2026 | 08:24 PMईरान पहुंचे जनरल आसिम मुनीर; अमेरिका का खास ‘मैसेज’ लेकर तेहरान में दी दस्तक, क्या पाक में होगी शांति डील?
Apr 15, 2026 | 08:24 PMमहिला आरक्षण का समर्थन लेकिन परिसीमन पर सवाल…नवीन पटनायक ने ओड़िशा के CM को लिखा पत्र; रखी यह मांग
Apr 15, 2026 | 08:24 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













