-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara 61000 Housing Units Stalled Sand Shortage
61,000 से अधिक घरकुल अटके, प्रशासनिक उदासीनता और रेत संकट से लाभार्थियों को झटका
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara Housing Scheme: भंडारा जिले में प्रशासनिक उदासीनता और रेत संकट के कारण 61,000 से अधिक घरकुल अधूरे हैं, जिससे हजारों लाभार्थियों का ‘सबके लिए आवास’ सपना अटका हुआ है।

Housing Units Stalled (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Sand Shortage: भंडारा जिले की गरीब जनता का ‘सबके लिए आवास’ का सपना प्रशासनिक ढुलमुल रवैये के कारण अधर में लटक गया है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न आवास योजनाएं जिले में लागू हैं, लेकिन फरवरी 2026 के अंत तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 61,576 आवास (घरकुल) का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है।
जिले में कुल 1,50,458 आवासों को मंजूरी मिली थी, जिनमें से केवल 93,071 घरों का निर्माण पूरा हो सका है। शेष 61 हजार से अधिक लाभार्थियों के लिए अपने पक्के घर की छत अब भी अधूरा सपना बनी हुई है।
अनुदान भी नहीं मिल रहा
इसके साथ ही अनुदान वितरण की धीमी गति भी बड़ी बाधा बन रही है। निर्माण के चरणों के अनुसार मिलने वाला अनुदान लाभार्थियों के बैंक खातों में समय पर जमा नहीं हो रहा है। सीमेंट, ईंट और मजदूरी का भुगतान न होने से कई जगह काम बंद पड़ गया है। वहीं, पिछले महीने तहसील स्तर पर कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल ने भी योजनाओं के क्रियान्वयन को बुरी तरह प्रभावित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित
अनुदान की किस्तों पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले चरण के लिए 1,12,390 लाभार्थियों को निधि मिली, लेकिन चौथे चरण तक आते-आते यह संख्या घटकर मात्र 59,900 रह गई। अब जिले के गरीब लाभार्थियों ने प्रशासन से मांग तेज कर दी है कि रेत की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और अनुदान वितरण में आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए।
नहीं मिल रही मुफ्त रेत
निर्माण कार्य रुकने की जमीनी स्थिति काफी निराशाजनक है। मुफ्त रेत डिपो के नाम पर नीतियां तो बनाई गईं, लेकिन धरातल पर रेत उपलब्ध नहीं होने से कई आवासों का काम दीवार स्तर पर ही रुक गया है। रेत घाटों पर प्रतिबंध के कारण आम लाभार्थियों को रेत नहीं मिल रही, जिसका फायदा रेत माफिया उठा रहे हैं और मनमाने दामों पर अवैध रूप से रेत बेच रहे हैं।
सभी योजनाएं प्रभावित
विभिन्न योजनाओं के आंकड़ों से स्थिति की गंभीरता स्पष्ट होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 1,15,935 घरों में से 53,545 का निर्माण अधूरा है। इसी प्रकार रमाई आवास योजना के 3,914, शबरी आवास योजना के 1,049, मोदी आवास योजना के 2,174 और यशवंतराव चव्हाण मुक्त वस्ती योजना के 894 घरों का काम अटका हुआ है।
ये भी पढ़े: अब तक नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज को भवन का हस्तांतरण, करारनामा बिना ही शुरू कर दिया उपयोग
तहसीलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में तुमसर तहसील 16,040 घर बनाकर जिले में अव्वल है, जबकि पवनी तहसील केवल 7,277 घरों के साथ सबसे पीछे है। रमाई आवास योजना में भंडारा तहसील ने 1,909 घर बनाकर बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि मोहाड़ी तहसील महज 820 घरों के साथ काफी पिछड़ी हुई है। यशवंतराव चव्हाण योजना में भी साकोली आगे और मोहाड़ी पीछे है।
Bhandara 61000 housing units stalled sand shortage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 30 जुलाई LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीटों पर आज उपचुनाव के लिए होगा मतदान
Jul 30, 2026 | 06:26 AMMandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM














