-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Summer Hair Care Guide How Often Should You Wash Your Hair In Heat
Summer Hair Care: हफ्ते में 2 बार या हर दूसरे दिन? जानें गर्मियों में बाल धोने का ये परफेक्ट फॉर्मूला
- Written By: प्रीति शर्मा
Hair Care Tips: गर्मियों में पसीना, धूल और ऑयल की वजह से बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं। सही समय और सही तरीके से बाल धोने से हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्रायनेस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

महिला बाल धोते हुए (सौ. AI
Best Hair Care Tips: गर्मियों के मौसम में धूप, पसीना और बढ़ता प्रदूषण सिर्फ स्किन को ही नहीं बल्कि हमारे बालों की सेहत को भी बिगाड़ देता है। इस मौसम में अक्सर लोगों को चिपचिपे स्कैल्प और बालों के बेजान होने की समस्या घेरे रहती है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि बालों को गर्मियों में कितनी बार धोना फायेदमंद होता है। जिससे बालों की जड़ भी कमजोर न हो और बाल स्वस्थ रहें।
हेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों को धोने की संख्या इस बात पर निर्भर करती है कि आपके बालों की प्रकृति कैसी है। बिना सोचे-समझे हर दिन शैंपू का इस्तेमाल आपके बालों की प्राकृतिक चमक छीन सकता है।
बालों की समस्या
हमारे सिर की त्वचा प्राकृतिक रूप से सीबम नामक तेल का उत्पादन करती है। यह तेल बालों को हाइड्रेटेड रखने और उन्हें बाहरी नुकसान से बचाने का काम करता है। गर्मियों में जब पसीना आता है तो यह सीबम धूल और गंदगी के साथ मिलकर स्कैल्प पर एक परत बना लेता है जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन बार-बार शैंपू करने से यह प्राकृतिक तेल पूरी तरह खत्म हो सकता है जिससे बाल झाड़ू जैसे रूखे और बेजान दिखने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Iron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Hair Spa At Home: पार्लर जाए बिना घर पर करें हेयर स्पा, रूखे और बेजान बालों में लौटेगी चमक
Healthy Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? पार्टनर से खुलकर बात करना है सबसे बड़ा समाधान
Fireless Cooking Recipes: बिना गैस और आग के बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज, बच्चों को आएंगी खूब पसंद
कब धोने चाहिए बाल
ऑयली बाल: यदि आपके बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं तो आपको हफ्ते में कम से कम 3 बार शैंपू करना चाहिए।
सूखे और घुंघराले बाल: घुंघराले बालों में प्राकृतिक तेल नीचे तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे लोगों को हफ्ते में 1 या 2 बार से ज्यादा बाल नहीं धोने चाहिए।
पतले और सीधे बाल: ऐसे बाल जल्दी तैलीय दिखने लगते हैं इसलिए इन्हें हर दूसरे दिन धोना सही रहता है।
यह भी पढ़ें:- World Malaria Day 2026: अब खत्म होगा मलेरिया का खौफ! जानें वो नई तकनीकें जो बनेंगी मच्छरों का काल
शैंपू करने का सही तरीका
सिर्फ बाल धोना काफी नहीं है बल्कि सही तरीका अपनाना भी जरूरी है। कभी भी शैंपू को सीधे बालों पर न उंडेलें। पहले हथेली पर थोड़ा शैंपू लेकर उसमें पानी मिलाएं और झाग बनाएं फिर केवल स्कैल्प पर मसाज करें। साथ ही बहुत गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें क्योंकि यह बालों की नमी चुरा लेता है। हमेशा हल्के गुनगुने या ताजे पानी का ही उपयोग करें।
कंडीशनर है अनिवार्य
गर्मियों में धूप बालों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती है। शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को एक सुरक्षात्मक परत देता है जिससे वे उलझते नहीं हैं और टूटने से बचते हैं। ध्यान रहे कि कंडीशनर केवल बालों की लंबाई पर लगाएं स्कैल्प पर नहीं।
Summer hair care guide how often should you wash your hair in heat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव ठाकरे के 9 में से 6 सांसद बदलेंगे पाला! आनन-फानन में संजय राउत भी पहुंचे दिल्ली, देखें बागियों की लिस्ट
Jun 16, 2026 | 08:18 PMIron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Jun 16, 2026 | 08:17 PMSanchita Ugale का हुआ पोस्टमार्टम, घर पहुंचते ही शव को देखकर टूट पड़ा परिवार, माता-पिता का हुआ बुरा हाल
Jun 16, 2026 | 08:13 PMचौक पूरे, कलश सजे: पन्ना के गांव में VD शर्मा का हुआ पारंपरिक स्वागत, ग्रामीणों को दिलाया भरोसा; कही बड़ी बात
Jun 16, 2026 | 08:12 PMNDA सरकार के नोटिस पर राबड़ी देवी का जवाब, लालू यादव के इलाज का हवाला देकर वक्त बढ़ाने की मांग
Jun 16, 2026 | 08:12 PMICICI Pru Life Insurance ने लॉन्च किया नया ULIP, फिक्सड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर के साथ कई और फायदे
Jun 16, 2026 | 08:08 PMअब आम जनता भी पूछ सकेगी सदन में सवाल! केरल विधानसभा में ऐतिहासिक पहल पर चर्चा, स्पीकर ने क्या कहा?
Jun 16, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM













