
डैंड्रफ से परेशान व्यक्ति और दही (सौ. फ्रीपिक)
Dandruff Home Remedies: स्कैल्प में खुजली और सफेद पपड़ी (डैंड्रफ) न केवल बालों को कमजोर बनाती है बल्कि शर्मिंदगी का कारण भी बनती है। आयुर्वेद में दही को एंटी-बैक्टीरियल गुणों का खजाना माना गया है। दही में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाने से जिद्दी डैंड्रफ को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
बालों का झड़ना हो या स्कैल्प में होने वाला इंफेक्शन दही एक ऐसा नेचुरल कंडीशनर है जो हर समस्या का समाधान कर सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं दही के उन 3 हेयर मास्क के बारे में जो आपके बालों की चमक वापस ला सकते हैं।
नींबू में विटामिन-C और सिट्रिक एसिड होता है जो स्कैल्प के pH लेवल को संतुलित करता है।
आधा कप दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। यह स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है।
अगर आपके स्कैल्प में रूसी के साथ-साथ तेज खुजली और जलन होती है तो यह कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट है। इससे डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Valentine’s Day Tips: पहली बार वैलेंटाइन डे मनाने वाले कपल्स न करें ये 5 गलतियां, वरना बर्बाद हो जाएगी डेट!
3 चम्मच दही में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है और दही पोषण प्रदान करता है।
डैंड्रफ के कारण अगर बाल रूखे और बेजान हो गए हैं तो शहद का इस्तेमाल करें। शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो नमी को लॉक करता है।
आधा कप दही में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मास्क को 15-20 मिनट लगाकर रखें। यह स्कैल्प के इंफेक्शन को दूर कर बालों को रेशमी और चमकदार बनाता है।
बेहतर परिणाम के लिए इनमें से किसी भी मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार करें। दही बहुत ज्यादा खट्टा न हो इस बात का ध्यान रखें। साथ ही मास्क धोने के लिए गुनगुने या ताजे पानी का ही उपयोग करें बहुत गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।






