ICICI Pru Life Insurance ने लॉन्च किया नया ULIP, फिक्सड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर के साथ कई और फायदे

ICICI Pru Life Insurance: आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग लिंक्ड इंडिविजुअल सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो टैक्स के लिहाज से बेहतर और गारंटीड फायदे देते हैं।
icici prudential life insurance new ulip
कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

ICICI Pru Life Insurance ULIP: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर लॉन्च किया है। यह भारतीय जीवन बीमा उद्योग का पहला यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है, जिसमें पहले से शामिल गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट दिया गया है। आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग लिंक्ड इंडिविजुअल सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इसे उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो टैक्स के लिहाज से बेहतर और गारंटीड फायदे चाहते हैं। इसका सट्रक्चर बेहद सरल है, एक बार निवेश कीजिए, पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर का लाभ लीजिए और पांच साल पूरे होने पर मैच्योरिटी लाभ पाइए।

मैच्योरिटी पर ग्राहक को फंड वैल्यू या गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट में से जो अधिक होगा, वह मिलेगा। इससे निवेश पर निश्चित और भरोसेमंद रिटर्न मिलता है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए कोई 45 वर्षीय ग्राहक एकमुश्त निवेश का विकल्प चुनता है। वह आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर में 5 लाख रुपये निवेश करके पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर का लाभ ले सकता है। ग्राहक 6.25 लाख रुपये का लाइफ कवर यानि सम एश्योर्ड चुन सकता है, और इस मामले में उसे 7 लाख रुपये का गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा।

नए प्रोडक्ट से ग्राहकों को क्या फायदा?

इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, विकास गुप्ता ने कहा कि पारंपरिक रूप से, जो ग्राहक गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, वे फिक्स्ड डिपॉजिट, बॉन्ड और अन्य गारंटीड-रिटर्न विकल्पों पर भरोसा करते रहे हैं। लेकिन, अब ग्राहक ऐसे समाधान तलाश रहे हैं, जो गारंटीड रिटर्न और वित्तीय सुरक्षा के साथ बेहतर टैक्स के बाद रिटर्न भी दें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर तैयार किया गया है, जो यूलिप के फायदे, पहले से शामिल गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर को एक ही प्लान में जोड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोडक्ट ग्राहकों को एक बार निवेश करने और अधिक भरोसे के साथ अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान देने की सुविधा देता है। यह प्लान पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को अपने प्रियजनों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलती है।

140% तक गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट

विकास गुप्ता ने कहा कि यह प्रोडक्ट शुरुआती प्रीमियम का 140% तक गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट देता है। मैच्योरिटी पर ग्राहक को फंड वैल्यू या गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट में से जो अधिक होगा, वह मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि इस प्रोडक्ट में जीरो प्रीमियम एलोकेशन चार्ज और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज है, यानि ग्राहकों का ज्यादा पैसा निवेश में लगता है। उन्होंने आगे कहा कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा और मूल्य देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 99.3% का शानदार क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है। क्लेम निपटाने का औसत समय केवल 1.1 दिन रहा है, जो दर्शाता है कि कंपनी सबसे मुश्किल समय में ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है।

बीमा तक आसान पहुंच बना रही कंपनी

पिछले 25 वर्षों से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को कई पीढ़ियों के ग्राहकों की सेवा करने का अवसर मिला है। कंपनी का ध्यान एक ऐसे तकनीक-आधारित और भविष्य के लिए तैयार संगठन के निर्माण पर है, जो बदलते समय के साथ लगातार खुद को ढाल सके। कंपनी बीमा तक पहुंच आसान बनाकर सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक और टिकाऊ मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नए प्रोडक्ट के लॉन्च पर कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि जो ग्राहक गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, वे फिक्स्ड डिपॉजिट, बॉन्ड और अन्य गारंटीड-रिटर्न विकल्पों पर भरोसा करते रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com